{"_id":"5f9d008d1c44045aca106195","slug":"hathras-gang-rape-case-news-cbi-interrogated-friend-of-an-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: एक आरोपी के दोस्त से सीबीआई ने की पूछताछ, खेत में बिटिया के परिजनों ने किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: एक आरोपी के दोस्त से सीबीआई ने की पूछताछ, खेत में बिटिया के परिजनों ने किया काम
Sat, 31 Oct 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। अब गांव चितावर के एक युवक को शुक्रवार की शाम को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस युवक को नाबालिग आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है। बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ व छानबीन लगातार जारी है।
गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
हर पहलू को ध्यान में रखकर सीबीआई पूछताछ कर रही है। जिस आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है, उसके संबंध में भी काफी दस्तावेज सीबीआई एकत्रित कर रही है। आरोपियों के परिजन, उनके मित्रों व इस केस से जुड़े सभी लोगों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को सीबीआई गांव चितावर के एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए शिविर कार्यालय पर ले गई। देर शाम तक उससे पूछताछ जारी थी। उसे इस नाबालिग आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है।
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची थी। सीबीआई ने वहां कई लोगों से पूछताछ की। एक आरोपी को उसके परिजन नाबालिग बता रहे हैं। उसके साथ पढ़ने वाले कुछ सहपाठियों से भी सीबीआई ने जानकारी हासिल की थी। सीबीआई कई घरों में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में खेत में काम करता पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खेत में बिटिया के परिजनों ने किया काम, रिश्तेदार भी घर पर आए
वहीं, बिटिया के गांव की दिनचर्या पटरी पर लौट रही है। बिटिया के परिजनों ने सुबह कुछ देर के लिए अपने खेत पर काम किया। वहां उनके साथ काफी फोर्स मौजूद रही। उसके बाद वह घर लौट आए। इस दौरान उनके एक रिश्तेदार भी इगलास से घर पर आए और उनका हालचाल पूछा। वहीं पुलिस व पीएसी भी रोजाना की तरह एनएच से जाने वाले रास्ते से लेकर बिटिया के घर तक तैनात रही।
वहीं, बिटिया के गांव की दिनचर्या पटरी पर लौट रही है। बिटिया के परिजनों ने सुबह कुछ देर के लिए अपने खेत पर काम किया। वहां उनके साथ काफी फोर्स मौजूद रही। उसके बाद वह घर लौट आए। इस दौरान उनके एक रिश्तेदार भी इगलास से घर पर आए और उनका हालचाल पूछा। वहीं पुलिस व पीएसी भी रोजाना की तरह एनएच से जाने वाले रास्ते से लेकर बिटिया के घर तक तैनात रही।
विज्ञापन
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के घर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग भी की गई। शाम को चंदपा के कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने मय पुलिस बल के बिटिया के गांव व आसपास क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह भी अनुमान लगाया जाता रहा कि बिटिया के गांव में शुक्रवार को सीबीआई की टीम आ सकती है, लेकिन टीम शाम तक वहां नहीं आई।