फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: एक आरोपी के दोस्त से सीबीआई ने की पूछताछ, खेत में बिटिया के परिजनों ने किया काम

Sat, 31 Oct 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
hathras gang rape case news CBI interrogated friend of an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। अब गांव चितावर के एक युवक को शुक्रवार की शाम को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस युवक को नाबालिग आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है। बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ व छानबीन लगातार जारी है।

 
hathras gang rape case news CBI interrogated friend of an accused
गांव पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
हर पहलू को ध्यान में रखकर सीबीआई पूछताछ कर रही है। जिस आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है, उसके संबंध में भी काफी दस्तावेज सीबीआई एकत्रित कर रही है। आरोपियों के परिजन, उनके मित्रों व इस केस से जुड़े सभी लोगों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को सीबीआई गांव चितावर के एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए शिविर कार्यालय पर ले गई। देर शाम तक उससे पूछताछ जारी थी। उसे इस नाबालिग आरोपी का दोस्त बताया जा रहा है।
 
hathras gang rape case news CBI interrogated friend of an accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची थी। सीबीआई ने वहां कई लोगों से पूछताछ की। एक आरोपी को उसके परिजन नाबालिग बता रहे हैं। उसके साथ पढ़ने वाले कुछ सहपाठियों से भी सीबीआई ने जानकारी हासिल की थी। सीबीआई कई घरों में गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras gang rape case news CBI interrogated friend of an accused
पुलिस सुरक्षा में खेत में काम करता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
खेत में बिटिया के परिजनों ने किया काम, रिश्तेदार भी घर पर आए 
वहीं, बिटिया के गांव की दिनचर्या पटरी पर लौट रही है। बिटिया के परिजनों ने सुबह कुछ देर के लिए अपने खेत पर काम किया। वहां उनके साथ काफी फोर्स मौजूद रही। उसके बाद वह घर लौट आए। इस दौरान उनके एक रिश्तेदार भी इगलास से घर पर आए और उनका हालचाल पूछा। वहीं पुलिस व पीएसी भी रोजाना की तरह एनएच से जाने वाले रास्ते से लेकर बिटिया के घर तक तैनात रही।
विज्ञापन
hathras gang rape case news CBI interrogated friend of an accused
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के घर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग भी की गई। शाम को चंदपा के कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने मय पुलिस बल के बिटिया के गांव व आसपास क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह भी अनुमान लगाया  जाता रहा कि बिटिया के गांव में शुक्रवार को सीबीआई की टीम आ सकती है, लेकिन टीम शाम तक वहां नहीं आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed