{"_id":"5cef7b1dbdec2207382fb703","slug":"bajrang-dal-youth-took-training-as-commando-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कमांडो की तरह ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कमांडो की तरह ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा, देखें तस्वीरें
विश्व हिंदू परिषद द्वारा 18 से 32 आयु वर्ग के करीब 200 युवाओं को फिरोजाबाद में कमांडो ट्रेनिंग (शौर्य प्रशिक्षण वर्ग) दिया जा रहा है। इसमें अलीगढ़ के 108 सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 14 जिलों के 200 चयनित युवक हैं।
2 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित बाबा बच्चू सिंह विद्या मंदिर में 26 मई से चल रहे ट्रेनिंग का समापन 2 जून को होगा। इसमें अलीगढ़ देहात के 90 एवं शहर के 18 युवक ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये विहिप की युवा इकाई बजरंग दल के चयनित कार्यकर्ता हैं।
3 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को युद्ध कला, विपरीत स्थिति में बंकर में घुसना, नि:युद्ध, लाठी चलाने, निशानेबाजी, कमांडो की तरह रस्सी पर चलना, बाधा दौड़ और तरह-तरह के बाधाओं को पार करना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रामकुमार आर्य बताते हैं कि विहिप का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कमांडो ट्रेनिंग की तरह होता है। इसमें बिना अस्त्र-शस्त्र युद्ध आदि के अलावा आंदोलन, भीड़ नियंत्रण, आपदा की स्थिति में बचाव आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रेनिंग ले रहे बजरंग दल के युवा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त युवाओं को मानसिक, बौद्धिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में अलीगढ़ के अतिरिक्त हाथरस,
फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, बदायूं, बरेली आदि के युवक शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।