फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां

Mon, 17 Jul 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 10:34 AM IST
सार

Yamuna Flood In Agra: 45 साल बाद लोगों ने बाढ़ का ऐसा नजारा देखा तो सिहर उठे। यहां नाले लबालब हो गए हैं। बस्तियां डूबने की कगार पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
Yamuna water has started filling rapidly under Strachey Bridge Due to rise in water level in Agra
Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी आगरा में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्ट्रैची ब्रिज के नीचे यमुना का पानी तेजी से भरने लगा। यहां दो फुट तक पानी भरने पर बेलनगंज के लोगों में दहशत फैल गई। सुबह लोग घरों से निकले तो गाड़ियों को पानी में फंसा देखकर चौंक गए। उन्हें 1978 की बाढ़ की याद आ गई। हालांकि बाद में नगर निगम कर्मियों ने पंप लगाकर पानी निकाला। यमुना की ओर खुले नाले को बोरियां लगाकर बंद किया, तब कहीं जाकर पानी रुका।



बेलनगंज के रहने वाले जौहरीराम खंडेलवाल ने बताया कि सुबह स्ट्रैची ब्रिज के नीचे घुटनों तक पानी भर गया। लोगों ने बताया कि यमुना का पानी भरा है तो किसी ने कहा नाला बैक हो रहा है मगर नाले के पानी में दुर्गंध आती। यह मटमैला पानी था। कई घंटे तक इस मार्ग पर पानी भरा रहा। वाहन चालकों को दिक्कतें आईं। स्ट्रैची पुल के नीचे पानी भरने की जानकारी होने पर मोतीगंज से लेकर बेलनगंज के व्यापारी हलाकान हो गए। 

Yamuna water has started filling rapidly under Strachey Bridge Due to rise in water level in Agra
Agra News: श्मसान घाट पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि 1978 में आई बाढ़ के दौरान भी पहले स्ट्रैची पुल से ही पानी भरना शुरू हुआ था। इससे लोगों में दहशत फैल गई। बेलनगंज के प्रेम प्रकाश गुप्ता उर्फ लाला ने बताया कि उनकी बेलनगंज में कपड़े की दुकान है। इस रोड पर पानी भरने से पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। बाद में नगर निगम की टीमों ने यहां बोरियां लगाकर प्रवाह को बंद किया।

Yamuna water has started filling rapidly under Strachey Bridge Due to rise in water level in Agra
Agra News: लोगों को डरा रहा यमुना का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

47 बाढ़ चौकियां बनाईं, राजस्व टीमें तैनात

यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 47 बाढ़ चौकियों की स्थापना शहर से लेकर देहात तक में की है। हाथी घाट, कैलाश घाट, पोइया घाट से लेकर दशहरा घाट और बाह, फतेहाबाद, पिनाहट में यमुना और चंबल नदी के आसपास चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर 329 राजस्व कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna water has started filling rapidly under Strachey Bridge Due to rise in water level in Agra
Agra News: डूबने की कगार पर पहुंच रहे स्मारक व घाट - फोटो : अमर उजाला

यहां पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। जो कि जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि लोगों को नदी के घाटों से नीचे उतरने की इजाजत नहीं है। घाटों पर बैरीकेड लगाई गई है। पशु पालकों को भी अपने पशुओं को यमुना किनारे नहीं चराने को कहा गया है।

विज्ञापन
Yamuna water has started filling rapidly under Strachey Bridge Due to rise in water level in Agra
Agra News: लोग घरों में ताला लगाकर सामान लेकर सुरक्षित स्थान की तरफ चले गए - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में लिया जायजा

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रविवार को बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए दयालबाग में यमुना के तट पर बसे कल्याणी हाइट्स, तनिष्क राजश्री एस्टेट, पोइया घाट का दौरा किया। यहां लोगों से सावधान रहने को कहा गया। इस मौके पर श्यामबाबू, बांके बिहारी अग्रवाल, अनिल सेंगर, पार्षद प्रेमदास चौधरी, योगेश दिवाकर, राजेंद्र सक्सेना, सतपाल अत्री, नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed