{"_id":"5f701b168ebc3e9beb593681","slug":"world-river-day-agra-the-city-of-seven-rivers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व नदी दिवस: सात नदियों का शहर आगरा, पानी के लिए 130 किमी दूर से आ रहे 'गंगाजल' पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व नदी दिवस: सात नदियों का शहर आगरा, पानी के लिए 130 किमी दूर से आ रहे 'गंगाजल' पर निर्भर
यमुना और चंबल समेत सात नदियां ताजनगरी से गुजरती हैं, लेकिन शहर पीने के पानी के लिए 130 किमी दूर बुलंदशहर के पालड़ा फॉल पर गंगा नदी पर निर्भर है। फैक्टरियों से निकले प्रदूषण, सीवर डालने और कचरा फेंकने से यमुना नदी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है, जिसका पानी सिंचाई के काबिल भी नहीं रहा। वहीं खारी और उटंगन जैसी नदियों में पानी बारिश के चंद महीने भी नहीं रहता। विश्व नदी दिवस पर नदियों के संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय नदी आयोग की स्थापना कर नदियों को पुनर्जीवित और सदानीरा करने की मांग की है।
2 of 10
सूखी पड़ी उटंगन नदी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह के मुताबिक आगरा में सात नदियों के होते हुए भी पानी का संरक्षण नहीं हो रहा है। वर्ष 1990 तक जिन नदियों में बाढ़ आती थी, वह नदियां पानी की कमी से सूख चुकी हैं। केवल छोटे-छोटे प्रयास करके इन नदियों को सदानीरा बनाया जा सकता है, लेकिन सरकार को सहयोग करना होगा।
3 of 10
बटेश्वर में यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी: नगला अकोस से प्रवेश कर बटेश्वर होते हुए इटावा की ओर निकलती है। 92 नालों में से 61 की गंदगी सीधे यमुना नदी में गिरता है। इन नालों से 216 एमएलडी सीवेज नदी को प्रदूषित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी: 1024 किमी लंबी चंबल केवल 33 किमी लंबाई में उत्तर प्रदेश में बहती है। बाह, पिनाहट होते हुए इटावा के पचनदा में यमुना में मिलती है, जिसके बाद यमुना में पानी दिखता है। चंबल डाल परियोजना से बाह में कृषि भूमि की सिंचाई होती है।
विज्ञापन
5 of 10
किवाड़ नदी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
किवाड़ नदी: तांतपुर-जगनेर में किवाड़ नदी सोनी खेरा से निकलकर 14 किमी राजस्थान-धौलपुर की डांग में बहने के बाद वापस आगरा में जगनेर के पास देवरी में प्रवेश करती हुई उटंगन नदी में मिलती है। बारिश के दिनों में छोटे से नाले के रूप में दिखती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।