{"_id":"62e50d2799716241d12c6be6","slug":"women-preparing-tricolor-for-har-ghar-tiranga-abhiyan-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा : ताजनगरी में 500 महिलाएं तैयार कर रहीं 1.30 लाख तिरंगे, जेल के बंदी भी बन रहे अभियान का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा : ताजनगरी में 500 महिलाएं तैयार कर रहीं 1.30 लाख तिरंगे, जेल के बंदी भी बन रहे अभियान का हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Jul 2022 04:21 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलेगा। आगरा जिले में इसे लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इस अभियान का हिस्सा जेलों के बंदी भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा झंडा बनाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के लिए घर-घर झंडे बनाने का काम चल रहा है। किसी फैक्टरी की जगह आगरा जिले में यह काम स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है। 50 स्वयं सहायता समूहों की 500 से ज्यादा महिलाएं 15 अगस्त के लिए 1.30 लाख तिरंगे झंडे बनाने का काम कर रही हैं। इससे उन्हें न केवल रोजगार मिल रहा है बल्कि देशप्रेम की भावना भी मजबूत हो रही है। इस अभियान का हिस्सा जेलों के बंदी भी बन रहे हैं। जिला जेल में दो महिला और दो पुरुष बंदी दो हजार से अधिक तिरंगे तैयार कर चुके हैं। अब केंद्रीय कारागार में भी इसकी शुरुआत होगी।
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए नगर निगम को 2.50 लाख तिरंगे बनाने और डूडा को 5 हजार तिरंगे का लक्ष्य दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 2800, एसपी ग्रामीण द्वारा 2 हजार और डूडा के ढाई हजार तिरंगे का आर्डर दिया गया है। इनकी आधी आपूर्ति लखनऊ से होनी है। इस तरह करीब 1.30 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूहों को बनाने हैं।
2 of 5
तिरंगा बनाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
डूडा के परियोजना निदेशक मुनीश राज स्वरूप ने बताया कि हमने शहर के 50 स्वयं सहायता समूहों को तिरंगे झंडे बनाने के आर्डर दिए हैं। इनसे पुलिस विभाग, नगर निगम और डूडा द्वारा तिरंगों को तैयार कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार के साथ घर-घर तक इस अभियान से जुड़ाव हो रहा है। इन्हें 20 से 30 रुपये प्रति झंडे का भुगतान होना है।
3 of 5
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में दो महिला और दो पुरुष बंदी दो हजार से अधिक तिरंगे तैयार कर चुके हैं। अब केंद्रीय कारागार में भी इसकी शुरुआत होगी। जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में सौ से अधिक महिला बंदी हैं। कुछ महिला बंदी सिलाई का कार्य करती हैं। उन्हें सिलाई मशीन भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तिरंगा झंडा
- फोटो : अमर उजाला
हर घर तिरंगा अभियान से बंदियों को जोड़ा जा रहा है। तिरंगे बनाने में दो महिला और दो पुरुष बंदियों को लगाया गया है। दस हजार तिरंगे बनाने का लक्ष्य है। तीन दिन में दो हजार तिरंगे बना दिए गए हैं। हर बंदी को पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। एक संस्था की ओर से कपड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी डीआईजी जेल वीके सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान से मंडल की सभी जेलों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए अधीक्षकों को आदेश जारी किया जा रहा है। केंद्रीय कारागार में भी मशीन उपलब्ध हैं। अगर, जिला प्रशासन और संस्थाओं की ओर से कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा तो तिरंगे तैयार किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।