{"_id":"63eafd41e57935136c02dbf9","slug":"woman-burnt-alive-to-death-custom-officer-mother-kept-sleeping-on-bed-in-agra-fire-case-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: बेड पर सोती रह गईं राधारानी, सामने आईं खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जिंदा जली कस्टम अधिकारी की मां: बेड पर सोती रह गईं राधारानी, सामने आईं खौफनाक तस्वीरें
Tue, 14 Feb 2023 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:47 AM IST
विज्ञापन
जिंदा जलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के भावना एस्टेट स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में कृष्ण दत्त गौतम के घर में लगी आग से उनकी पत्नी राजरानी की जलकर मौत हो गई। वह बेड पर पड़ी मिलीं। वह सोती रह गई थीं। उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद लोगों के मन कई सवाल भी खड़े हो गए। राजारानी सुबह से घर से बाहर क्यों नहीं आई थीं, शॉर्ट-सर्किट की वजह क्या थी, सर्दी की वजह से एसी बंद रहता था। आखिर एसी तक आग कैसे पहुंची। पुलिस इन सब बिंदुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
इसी बेड पर मिली राजरानी गौतम की लाश
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी राजरानी कुछ दिन गांव में रहकर रविवार को ही आई थीं। वो सोमवार सुबह चले गए थे। पत्नी को 10 हजार रुपये देकर गए थे। यह अलमारी में जैकेट में रखे थे। आग अलमारी तक पहुंच गई थी। मगर, जैकेट में रखे नोट बच गए।
पति कृष्णदत्त गौतम के साथ राजरानी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि राजारानी दवा लेने के बाद बेड पर सो गई होंगी। इसी बीच शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घर में धुआं भर गया होगा। इसकी वजह से वह सोती रह गईं। एसी के प्लग तक आग पहुंची। इससे बेड ने आग पकड़ ली होगी। एसी फर्श पर जलकर गिर गया। अलमारी और कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। बेड में आग लगने की वजह से राजरानी भी जल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस व दमकल टीम पहुंच गई
- फोटो : अमर उजाला
दर्द : आखिरी बार मां से बात नहीं कर पाई
बेटी अनुपमा रोये जा रही थीं। वो एक ही बात बोल रही थीं कि वो आखिरी बार मां से बात नहीं कर पाईं। उनका तो घर ही छूट गया। बेटी को रोता देखकर पिता और रिश्तेदारों ने संभाला। कृष्ण दत्त गौतम ने बताया कि बेटे बाहर नौकरी करते हैं। बटी की शादी हो चुकी है। पत्नी ही उनका सहारा थीं। वो भी चली गईं। अब वो किसके सहारे रहेंगे।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला