फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैर के प्यार में अंधी बीवी: तकिये से दबाया मुंह, नहीं कांपे हाथ, तड़पा-तड़पा कर पति को उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Feb 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Wife Murdered Her Husband Along With Her Lover In Mathura
जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर क्षेत्र के गांव बेरा से 17 दिन पहले लापता मजदूर की हत्या पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की। पुलिस ने मृतक  की पत्नी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव को कंबल में लपेटकर खैर-टैंटीगांव मार्ग पर नाली में फेंक दिया। महिला ने बताया कि पति का रात को सोते समय तकिये से मुंह दबाया और तब तक दबाये रखा, जब तक पति की सांसें नहीं थम गईं। बेरा गांव में पति की हत्या करने के बाद पूनम के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह आम दिनों की ही तरह घर के कामकाज में जुटी रहती थी और अपने प्रेमी के संग खूब घूमती रही। इतना ही नहीं वह भांजी का भात देने के लिए 10 फरवरी को खैर के बालमपुर तक पहुंची। उसके साथ सुमित भी गया था। 
Wife Murdered Her Husband Along With Her Lover In Mathura
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज न कराना भी उसको शक के घेरे में ले आया। हालांकि उसने ग्रामीणों और परिजनों को गुमराह करने की कोई कसर तक नहीं छोड़ी। पति की हत्या के बाद वह गांव बेरा छोड़कर सुमित के घर रहने लगी।
Wife Murdered Her Husband Along With Her Lover In Mathura
तकिया से मुंह दबाकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 25 फरवरी को ही पूनम अपने गांव आई थी। विक्रम केगुमशुदगी दर्ज कराने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस हत्याकांड से पर्दा हटा दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Murdered Her Husband Along With Her Lover In Mathura
death demo - फोटो : फाइल फोटो
छोटू की 20 साल पहले पूनम से शादी हुई थी। उसकी बड़ी बेटी खुशबू (15) और छोटा बेटा यश (12) है। बच्चों के सोने के बाद पूनम और सुमित ने 9 फरवरी की रात इस वारदात को अंजाम दिया। मुंह दबाकर हत्या करने में तकिये का प्रयोग किया ताकि चीख निकलने से कहीं बच्चे न जाग जाए। इसके बाद कंबल में लपेटकर शव को भट्ठे पर नाली में फेंक दिया। 
विज्ञापन
Wife Murdered Her Husband Along With Her Lover In Mathura
नाली में पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
अगले ही दिन पूनम बच्चों को लेकर सुमित के घर रहने लगी। कोतवाल ने बताया कि बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी कि कहीं उनके सामने यह हत्या तो नहीं हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed