फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूरता की हदें पार: प्रेम प्रसंग में पत्नी बनी जल्लाद...पति को जिंदा जलाया, बेटा बोला-मां करती थी फोन पर बात

Wed, 10 Aug 2022 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Aug 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Wife burnt alive by pouring petrol on husband in Mathura Son says mother always used to talk on phone
पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के शहर से सटे मीनानगर इलाके में एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पड़ोसियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला रेलवे स्टेशन के निकट गांव बरहाना के मौजा मीनानगर का है। गांव का रहने वाला चमन (40) दिल्ली डवलपमेंट ऑथोरिटी (डीडीए) में काम करता था। वहां वह पत्नी रेखा एवं दो बेटी एवं एक बेटे के साथ कुछ समय किराए के मकान में रहा था। उस दौरान उसकी पत्नी का किसी युवक से प्यार हो गया। आरोप है कि चमन, रेखा के प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। उसी को लेकर घटना से एक दिन पूर्व उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि इससे कुपित होकर  सोमवार की सुबह रेखा ने पति चमन पर उस समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह सुबह गहरी नींद में सो रहा था। 
Wife burnt alive by pouring petrol on husband in Mathura Son says mother always used to talk on phone
घर में जले पड़े कपड़े - फोटो : अमर उजाला
बेटा ने बताया कि जब पापा आग से घिरे थे तो हमने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया तो मम्मी उन्हें धमकाते हुए दूसरे कमरे में ले गई। आग से घिरे चमन को पड़ोसियों ने किसी तरह से  बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चमन ने दम तोड़ दिया।
Wife burnt alive by pouring petrol on husband in Mathura Son says mother always used to talk on phone
बेटे ने बताया असली राज - फोटो : अमर उजाला
मां करती रहती थी फोन पर बात
इस खौफनाक वारदात से सहमे चमन के पुत्र मयंक ने बताया कि मम्मी अक्सर फोन पर बातें करती रहती थीं। बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान वहां एक अंकल से मम्मी की दोस्ती हो गई थी। जिसका पापा ने विरोध किया था। विवाद के बाद पापा ने हम लोगों को गांव मीनानगर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife burnt alive by pouring petrol on husband in Mathura Son says mother always used to talk on phone
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिंदा जलते चमन को देख निकल गई थी सभी की चीख
चमन जिस समय आग की लपटों से घिरा और वह बचाने के लिए चिल्ला रहा था तो सबसे पहले बेटे एवं बेटियों ने उसे देखा। यह देखकर वे भी बदहवास होकर चिल्लाने लगे। वहां एकत्रित हुए लोगों ने जब चमन को देखा तो उनकी भी चीख निकल गई।
विज्ञापन
Wife burnt alive by pouring petrol on husband in Mathura Son says mother always used to talk on phone
फाइल फोटो
भाई ने भाभी के खिलाफ दी तहरीर
दर्दनाक घटना में चमन की मौत के बाद उसके भाई अमर सिंह ने भाई की आग लगाकर हत्या करने वाली अपनी भाभी रेखा के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed