फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather News: यूपी में सबसे ज्यादा आगरा पर मेहरबान रहे मानसूनी बादल, जानिए कहां सबसे कम बरसा पानी

Sat, 30 Jul 2022 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Weather News More Than Normal Rain In Agra up
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मानसून के बादल इस बार सूबे के 75 जिलों में से सबसे ज्यादा आगरा पर मेहरबान रहे हैं। आगरा सूबे का पहला जिला है, जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। दूसरे स्थान पर पड़ोसी जिला फिरोजाबाद है, जहां सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुआ है। बाकी प्रदेश के 73 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है।


ठीक एक माह पहले मानसून ने प्रदेश को भिगोया था। इस दौरान मानसूनी बादलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश की तो पूर्वी उत्तर प्रदेश ज्यादा सूखा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उम्मीद से बेहद उलट 52 फीसदी बारिश कम र्हुई। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक यह पहला मौका है, जब पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों में सूखा पड़ा है और पश्चिम के शहरों में अपेक्षाकृत बारिश ठीक हुई। आगरा से सटे शहरों में केवल आगरा फिरोजाबाद ही ऐसा रहा, जहां बारिश बेहतर हुई। मथुरा, मैनपुरी और एटा में बारिश कम दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम बारिश रामपुर और फर्रु खाबाद में है, जहां 80 फीसदी की कमी आई।
Weather News More Than Normal Rain In Agra up
आगरा में हुई बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

औसत से ज्यादा हो चुकी बारिश

विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक आगरा में जुलाई माह में 214.9 मिमी बारिश का औसत है, जबकि इससे ज्यादा 286 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून की दस्तक के साथ ही आगरा में बारिश बेहतर रही। लगातार तीन दिन बारिश हुई, जिसमें बुधवार को 26.5 मिमी, बृहस्पतिवार को 55.4 मिमी और शुक्रवार को 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Weather News More Than Normal Rain In Agra up
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर   बारिश हुई     सामान्य  वृद्धि/कमी
आगरा    286   228.5   25%
फिरोजाबाद  289    248        17%
मथुरा    164.5   222  -26 %
मैनपुरी     143     288    -50%
एटा   201     214   -6%
(बारिश के आंकड़े मिमी में हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather News More Than Normal Rain In Agra up
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

भूगर्भ जलस्तर पर पड़ेगा असर

आजादी के अमृत महोत्सव में चल रही अमृत सरोवरों की खुदाई से जिले के तालाबों में बारिश का पानी एकत्र हुआ है। भूगर्भ जल विभाग के सीनियर जियोफिजीसिस्ट शिवम द्विवेदी के मुताबिक इसका असर इस बार पोस्ट मानसून भूगर्भ जलस्तर पर पड़ सकता है। बीते साल की तरह इस बार भी बारिश ज्यादा होने से भूगर्भ जल में सुधार की उम्मीद है। हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवरों के जरिए बारिश का पानी सहेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Weather News More Than Normal Rain In Agra up
बादल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में ये सबसे सूखे जिले

 
शहर    बारिश हुई    कमी
रामपुर 49.4 -84%
फर्रुखाबाद 66.3  -80%
कानपुर देहात 57.8  -76%
कुशीनगर  96  -74%
बलिया   96  -73%
(बारिश के आंकड़े मिमी में हैं)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed