जनवरी में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। ताजनगरी में सोमवार की सुबह का आगाज भी कोहरे के साथ हुआ। इससे पूर्व कोहरा शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुआ, जो रविवार दोपहर एक बजे तक यानी 15 घंटे छाया रहा। बर्फीली हवा के चलते पांच वर्ष में 17 जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा। दिन में तापमान 12.8 डिग्री पर आ गया। पहाड़ी शहरों शिमला, कुल्लू-मनाली से ज्यादा ठंडा आगरा रहा। सोमवार को भी सर्दी का सितम बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और सर्दी का प्रकोप अभी दो दिन जारी रहेगा।
{"_id":"60050deeefe28a47c2495a1f","slug":"weather-forecast-today-update-in-agra-news-record-breaking-cold-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra weather: ताजनगरी में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, 15 घंटे छाया रहा कोहरा, ताजमहल भी हुआ 'गुम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra weather: ताजनगरी में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, 15 घंटे छाया रहा कोहरा, ताजमहल भी हुआ 'गुम'
Mon, 18 Jan 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
रॉयल गेट पर खड़े पर्यटक, कोहरे में गुम हुआ ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह छाया रहा घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुए भारी हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ा रही है। रविवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। दिन में बर्फीली हवा के चलते लोग घरों में ही रहे। धूप निकली नहीं, इसलिए पार्क और कॉलोनियों की छतों पर भी लोग नजर नहीं आए। दिन में अधिकतम तापमान महज 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे है। सोमवार को भी यही हाल है।
पांच वर्षों का हाल (17 जनवरी)
वर्ष अधिकतम तापमान
2021 12.8
2020 16.1
2019 21.8
2018 24.4
2017 17.9
2016 17.4
पांच वर्षों का हाल (17 जनवरी)
वर्ष अधिकतम तापमान
2021 12.8
2020 16.1
2019 21.8
2018 24.4
2017 17.9
2016 17.4
गर्म कपड़ों से भी नहीं रुकी कंपकंपी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा और सुबह कोहरा छाया रहेगा। सर्दी और बर्फीली हवाओं का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर छाया घना कोहरा (रविवार सुबह की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजनगरी कोहरे की चादर में लिपटी रही। शनिवार रात 10 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक 15 घंटे तक कोहरा बना रहा। सुबह आठ बजे तक तो कोहरे में दृश्यता शून्य बनी रही, जिससे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर में दृश्यता धीमे-धीमे बढ़ी, लेकिन 400 मीटर से ज्यादा दृश्तया फिर भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर एक बजे ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटो खिंचाते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही घने कोहरे के कारण रॉयल गेट से पर्यटकों को ताजमहल नजर नहीं आया। सुबह से दोपहर एक बजे तक कोहरा ज्यादा रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्का कोहरा रहा। सेल्फी के शौकीनों के लिए रविवार का दिन परेशानी भरा रहा, जब ताज के दीदार के दौरान वह रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक के साथ मेहमान खाने की ओर से सेल्फी नहीं ले पाए।