एटा जिले में बुधवार को झमाझ बारिश हुई। इससे खेत पानी से भर गए। धान की रोपाई करने के लिए इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। उन्होंने रोपाई का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। तमाम किसान बारिश के बीच से ही रोपाई में जुटे हुए नजर आए। वहीं गर्मी में भी कुछ कमी आई है। इधर, शहर में एक घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के सभी नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे शहर की सड़कों समेत गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। यहां तक सरकारी कार्यालयों में भी घुटनों तक पानी भर गया। विभिन्न कार्यों से आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के नगला पोता, किदवई नगर, मेहता पार्क, घंटाघर, हाथी गेट, गांधी मार्केट, बाबूगंज आदि में जलभराव हो गया। पड़ोसी जनपद कासगंज में बदरा जमकर बरसे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Rain in Etah: एक घंटे की झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव, सरकारी दफ्तरों में भी भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन