फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Fri, 28 Dec 2018 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
warning boards set up over monkeys terror in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों से निपटने के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने भले ही कोई इंतजाम नहीं किया हो, लेकिन अब पर्यटकों को सावधान करने के लिए बोर्ड जरूर लगा दिए हैं। ताजमहल परिसर में रॉयल गेट से लेकर सेंट्रल टैंक तक कई जगह बोर्ड लगाए गए हैं, इन पर बंदरों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। 

ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज

warning boards set up over monkeys terror in Taj Mahal
ताजमहल में बंदरों को झुंड - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों की समस्या विकराल हो चुकी है। यहां शिल्पग्राम से लेकर पूर्वी गेट और पश्चिमी गेटों पर तो बंदरों के झुंड रहते हैं। ताज में रॉयल गेट, मेहमानखाने से लेकर हर जगह काफी संख्या में बंदर रहते हैं। बंदर अक्सर ही पर्यटकों पर झपट्टा मारते हैं। फोटोग्राफी करने वालों के कैमरों पर भी झपट्टा मारते हैं। 

ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज

warning boards set up over monkeys terror in Taj Mahal
ताजमहल में बंदर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर खानपान की दुकान और आइसक्रीम पार्लर पर बंदरों के झुंड रहते हैं। एएसआई ने रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन को कई दफा पत्र जरूर लिखे मगर इन पर अंकुश लगाने की कवायद नहीं की गई। पर्यटक भी कई दफा इन बंदरों को खानपान की चीजें देते हैं। इससे ये बंदर इसी जगह जमे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज

warning boards set up over monkeys terror in Taj Mahal
चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर ताजमहल में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ेगी। वहीं बंदरों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए एएसआई ने पर्यटकों के लिए ही चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। ताज महल के परिसर में कई स्थानों पर लगाए गए बोर्डों में पर्यटकों को बंदरों से दूरी बनाए रखने के लिए सावधान किया गया है। 
विज्ञापन

ताजमहल में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, पर्यटक भूलकर भी न करें नजरअंदाज

warning boards set up over monkeys terror in Taj Mahal
बंदर के हमले में घायल हुई चीनी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर में बंदर कई विदेशी और देसी पर्यटकों पर हमला करके उन्हें काट चुके हैं। इसी साल बंदर ताज में कई विदेशी पर्यटकों पर हमला करके उन्हें काट चुके हैं। 15 से अधिक पर्यटक घायल हो चुके हैं। इसी तरह ताज के आसपास गोवंश और कुत्ते भी विचरते रहते हैं। कई दफा गोवंश भी ताज के गेटों पर पर्यटकों पर हमला कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed