{"_id":"68a7d3bf65635e3c19068087","slug":"vikral-yamuna-beyond-the-danger-mark-water-reached-the-taj-mahal-parvati-ghat-submerged-high-alert-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: विकराल यमुना की डरावनी तस्वीरें...ताजमहल तक पहुंचा पानी, बल्केश्वर में डूबा पार्वती घाट; हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विकराल यमुना की डरावनी तस्वीरें...ताजमहल तक पहुंचा पानी, बल्केश्वर में डूबा पार्वती घाट; हाई अलर्ट
Fri, 22 Aug 2025 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:49 AM IST
सार
विकराल यमुना चेतावनी स्तर पार कर चुकी है। अगले 24 घंटों में बाढ़ की आशंका है, जिसके चलते 23 तक नाव संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही 40 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यमुना आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ों पर बारिश और विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना विकराल रूप धारण कर रही है। अगले 24 घंटों में बाढ़ की आशंका है। बृहस्पतिवार शाम वॉटर वर्क्स पर जलस्तर चेतावनी के स्तर से साढ़े आठ इंच अधिक यानी 495.7 फीट पर पहुंच गया। यमुना किनारे स्थित संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला के पिछले हिस्से में बने 12 कमरों में पानी भर गया है। बल्केश्वर में पार्वती घाट डूब गया। मोक्षधाम में तीन दिन से पानी भरने के कारण दाह संस्कार प्रभावित हैं।
डीएम आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम ने तनौरा नूरपुर, समौगर का बुर्ज मजरा, सरगन खेड़ा आदि गांव में ग्रामीणों को लाइफ जैकेट बांटीं। बाढ़ की आशंका पर प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने बरौली स्थित बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य, बिजली, राजस्व व आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट किया है।
ताज के पास पहुंचा पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम बनाया है। एसडीएम सचिन राजपूत के बताया कि गोताखोर, मोटर बोट, लाइफ जैकेट व बाढ़ से बचाव व राहत दल तैयार हैं। यमुना में 495 फीट पर चेतावनी स्तर है। 499 फीट बाढ़ का जलस्तर है। सिंचाई विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में यानी शुक्रवार रात तक यमुना का जलस्तर 500 फीट तक पहुंच सकता है। गोकुल बैराज से भी यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल के पीछे स्थित पार्क में भरा पानी
ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर तीन दिन से पानी भरा है, जिससे खुले में दाह संस्कार करने में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य स्थानों पर लोग दाह संस्कार को मजबूर हैं। इसके अलावा ताजमहल के दशहरा घाट तक पानी पहुंच गया है। ताजमहल के पीछे बने पार्क में पानी भर गया है। जलस्तर और बढ़ने पर यमुना ताजमहल की पिछली दीवार को छू सकती है। ग्यारह सीढ़ी सहित कई स्मारक तक बाढ़ की आशंका है। कैलाश, स्वामीबाग, मनोहरपुर, बल्केश्वर, अनुराग नगर, पवन विहार व नदी के तटवर्ती 40 गांवों में बढ़ते जलस्तर से अफरातफरी का माहौल है।

यमुना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरों में चार फीट तक भरा पानी
यमुना किनारे स्थित संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला के पिछले हिस्से में 15 से अधिक कमरे हैं, जिनके दरवाजे नदी की तरफ खुलते हैं। इन कमरों में चार फीट तक पानी भर गया है। 2023 में भी यह कमरे डूब गए थे। बाढ़ के पानी से संरक्षित स्मारक को नुकसान हुआ था। महताब बाग पर ताज व्यू प्वाइंट तक यमुना उफान मार रही है। जोहरा बाग का क्षतिग्रस्त हिस्सा भी यमुना में डूब रहा है। बल्केश्वर का पार्वती घाट 12 फीट पानी में डूबा है। घाट की सभी सीढि़यां डूब चुकी हैं। एक मंदिर में भी पानी भर गया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।