फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों का सवाल, अधिकारियों ने क्यों किया इन नियमों का उल्लंघन?

Mon, 22 Aug 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Video making is forbidden in Banke Bihari temple why officials violate the rules
बांकेबिहारी मंदिर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय भगदड़ से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिस वक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में यह हादसा हुआ उस वक्त जनपद के तीन बड़े अधिकारी डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त मंदिर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। सेवायतों के अनुसार अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे। वहीं गैलरी में मौजूद अधिकारियों द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। इस पर मंदिर के सेवायतों ने कड़ी आपत्ति जताई है।  सेवायतों ने कहा कि आम लोगों के लिए नियम हैं और अधिकारियों के लिए कोई मानक नहीं हैं। जब मंदिर में वीडियो बनाना मना है तो अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन क्यों किया? 


ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का फोटो और वीडियो लेना मर्यादा का उल्लंघन के साथ अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह फोटो लेना वर्जित है, के बोर्ड भी लगे हुए हैं। 
Video making is forbidden in Banke Bihari temple why officials violate the rules
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को फोटो खींचना मना हो तो इसके बाद भी अधिकारी वीडियो बना रहे थे। उनका पूरा ध्यान अपने परिवार पर था। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि जब आम लोगों पर नियम लागू होते हैं तो अधिकारियों के ऊपर यह नियम क्यों लागू नहीं होते।
Video making is forbidden in Banke Bihari temple why officials violate the rules
बालकनी में खड़े आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब अधिकारी कह रहे हैं कि वह व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने के लिए मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तो मंदिर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और कार्यालय में कंट्रोल रूम किस दिन के लिए स्थापित किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video making is forbidden in Banke Bihari temple why officials violate the rules
बांकेबिहारी मंदिर से निकलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में वीडियो बनाने के मामले में सफाई देते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि अधिकारी ठाकुर बांके बिहारी महाराज का वीडियो नहीं बना रहे थे। मंदिर की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए मोबाइल से वीडियो बनाई जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
Video making is forbidden in Banke Bihari temple why officials violate the rules
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पूर्व में हुए हादसे 

-27 अप्रैल 2009 में अक्षय तीज पर्व के अवसर पर मंदिर में दम घुटने से कानपुर निवासी 85 वर्षीय रमा माहेश्वरी की मौत हो गई थी, जबकि रोहिणी निवासी सरला अग्रवाल और रोहतक निवासी ब्रह्मानंद घायल हुए।
-21 जुलाई 2012 हरियाली तीज से एक दिन पूर्व मंदिर में भीड़ के रेले में दिल्ली के शकरपुर निवासी 67 वर्षीय देशराज की दम घुटने से मौत हो गई।
-19 अगस्त 2012 बांके बिहारी मंदिर में लगी स्टील की रैलिंग के टूटने से कई श्रद्धालुओं सहित बच्चे घायल
-9 सितंबर 2012 : यहां रेलिंग में फंसने से हाथरस निवासी उर्मिला गुप्ता और चंदौसी निवासी बीना शर्मा घायल हुए थे।
 -1 जनवरी 2017 भीड़ में दबकर दिल्ली निवासी महेश अरोड़ा और अमृतसर निवासी दलजीत घायल हो गए थे।
-12 फरवरी 2022-गाजियाबाद निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की मंदिर के 4 नम्बर गेट के बाहर मौत।
-12 मार्च 2022- मुंबई से वृंदावन दर्शन करने आईं 60 वर्षीय महिला मधु अग्रवाल की हुई मौत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed