तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार से मिलने पुलवामा शहीदों की वीरनारियां भी शुक्रवार को सरन नगर स्थित उनके घर पहुंचीं। आगरा के पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत की वीरांगना ममता रावत के साथ ही औरैया से वीरांगना आरजू और उन्नाव से वीरांगना प्रतिभा उनके परिजनों से मिलीं और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हमने इस पीड़ा को सहा है। इसलिए शहीद के परिवार को सांत्वना देने आए हैं।
वीरनारियों ने कहा कि अभी तो सब मिलने आ रहे हैं, फिर सब भूल जाएंगे। आज भी हमें सीएम योगी से मिलने नहीं दिया। बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद के नाम से एक संस्था का नाम करने का एलान किया।
2 of 5
आगरा: शहीद कौशल किशोर की पत्नी ममता रावत
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा शहीद कौशल कुमार रावत की वीरनारी ममता रावत ने बताया कि वह गुरुग्राम में थीं, वहां से आ रही हैं। शुक्रवार दोपहर को बेटे अभिषेक रावत के साथ शहीद पृथ्वी सिंह के घर पहुंचीं।
3 of 5
शहीद के घर पहुंचीं तीन वीरनारियां
- फोटो : अमर उजाला
बेटियों को घर पर ही छोड़ कर कन्नौज के तिर्वा से शहीद सैनिक गोपाल बाबू की वीरांगना पत्नी आरजू शुक्ला अपने भाई विकास दुबे के साथ आगरा आईं थीं। वह भी परिवार से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी।
4 of 5
वीरनारियों ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
- फोटो : अमर उजाला
वीरनारी आरजू ने बताया कि अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। दो साल की बेटी लक्ष्मी घर पर ही रिश्तेदारों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमने इस दर्द को सहा है, इसलिए शहीद के परिवार को सांत्वना देने आए हैं।
5 of 5
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के रावतपुर की रहने वालीं शहीद विजय कुमार की वीरांगना पत्नी प्रतिभा भी अपने भाई के साथ आईं। उनके बेटी विप्रा गौतम भी घर पर ही है। बताया कि उन्हें नौकरी मिल गई है लेकिन अभी तक सरकार ने कई मांगें पूरी नहीं की हैं।