Valentine's Day 2023 वृंदावन में अनोखे अंदाज में मनाया गया। देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने वैलेंटाइन डे के अवसर पर अपने आराध्य से लाड़ लड़ाया। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किए। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे।
मंदिरों में उमड़ी भीड़
मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बढ़े जा रहे थे। इस दौरान मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
ये भी पढ़ें - वेलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या: पुलिस के सामने पति ने माथे पर मारी गोली, प्रेमी संग गई थी, वापस आने पर ली जान
2 of 5
महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची
- फोटो : mathura news
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा और वृंदावन उत्सवों की भूमि है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उत्सवों की इन्हीं परंपराओं के बीच अब विदेशों के भी अनेक उत्सव यहां मनाए जाने लगे हैं।
3 of 5
गुलाब की खरीदारी करती महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे का स्वरूप भी इस धार्मिक नगरी में बदल गया है। मंगलवार को कान्हा के हजारों भक्त अपने आराध्य के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। कई महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर यहां पहुंची।
4 of 5
ठाकुर जी के लिए गुलाब का फूल ले जाते दंपती
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प सहित अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप अर्पित कीं। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
5 of 5
बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। वैलेंनटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वैसे धर्मनगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वैलेंटाइन डे पर फूलों की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।