फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी का एक रूप यह भी: पुलिस अफसरों ने खून देकर बचाई घायल युवक की जान

Tue, 05 Nov 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
UP police officer save injured man life by blood donate in agra
पुलिस अफसरों ने खून देकर बचाई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला
जनता की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस इंसानियत का धर्म निभाकर लोगों का दिल भी जीत रही है। आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस का ऐसा ही रूप सामने आया है। यहां तीन पुलिसकर्मियों ने खून देकर एक घायल युवक की जान बचाई है।  
UP police officer save injured man life by blood donate in agra
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना रकाबगंज के इंस्पेक्टर विकास तोमर, फोर्ट चौकी के प्रभारी राहुल कुमार और दरोगा जितेंद्र ने खून देकर घायल युवक देव सोनी की जान बचाई। मोहल्ला रविदास नगर निवासी देव एक झगड़े में घायल हो गया था। 
UP police officer save injured man life by blood donate in agra
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
देव पर पड़ोस के लोगों ने शराब के नशे में हमला कर दिया था। इसमें देव के साथ वरुण भी घायल हुआ था। दूसरे पक्ष के जीतू, अजय, अमित, अन्नी, अरुण, बल्लू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police officer save injured man life by blood donate in agra
इंस्पेक्टर विकास तोमर, घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
देव सोनी और वरुण को दिल्ली गेट स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि देव का काफी खून बह चुका है। जान बचनी मुश्किल है। इंस्पेक्टर विकास तोमर को पता चला तो वे खून देने पहुंच गए। 
विज्ञापन
UP police officer save injured man life by blood donate in agra
इंस्पेक्टर विकास तोमर, राहुल कुमार और जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर विकास तोमर द्वारा दिया खून मरीज के लिए नाकाफी था। उसे चढ़ाने के लिए खून और चाहिए था। तब दो दरोगाओं ने भी उसके लिए रक्तदान किया। अब देव की हालत खतरे से बाहर है। उसके परिवार वाले पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed