फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही का एक और वीडियो वायरल, बोला- ये पागल घोषित करना चाहते हैं

Fri, 12 Aug 2022 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
UP Police Firozabad Constable another video goes viral crying bitterly over the mess food
सिपाही का एक और वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद पुलिस लाइन की मेस के खाने को लेकर बीच सड़क पर  फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही मनोज कुमार का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सिपाही ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिपाही ने कहा कि खाने की शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद उसे आगरा ले जाया गया। चिकित्सीय परीक्षण के नाम पर उसे मेंटल घोषित करने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं सिपाही ने आरोप लगाया कि उसके साथ खींचातानी की गई, जिसमें उसको चोट लगी है।



सिपाही ने आरआई पर वर्दी पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है। सिपाही का नया वीडियो सामने आने के बाद फिरोजाबाद पुलिस के अधिकारियों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, एसएसपी ने इस मामले के गंभीरता से लेते हुए सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को जांच सौंपी है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस का उसके साथ रवैया पूरी तरह बदल गया है।

UP Police Firozabad Constable another video goes viral crying bitterly over the mess food
फूट-फूटकर रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला

सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि उसे मेडिकल के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसे मेंटल घोषित कराने का प्रयास किया गया। आरआई  पर सिपाही ने वर्दी पकड़कर खींचने का आरोप भी लगाया है।

UP Police Firozabad Constable another video goes viral crying bitterly over the mess food
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सिपाही मनोज कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई करें। उसने कहा कि कोई अपराध तो नहीं किया, बस जनता की सेवा में तैनात रहने वाले सिपाही ने खाने लायक भोजन तो ही मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Firozabad Constable another video goes viral crying bitterly over the mess food
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली - फोटो : अमर उजाला

सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि उसके प्रकरण की सीओ लाइन जांच कर रहे हैं। उसने सीओ लाइन के पास अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन उसके बयानों की कॉपी तक उसे नहीं दी गई।

विज्ञापन
UP Police Firozabad Constable another video goes viral crying bitterly over the mess food
रोटी दिखाते हुए खूब रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पुलिस कार्यालय के समन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का मेस के खाने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही इस दौरान रोटी दिखाते हुए कह रहा था कि आखिर ऐसे खाना कैसे खाऊं। एसएसपी आशीष तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को सौंप दी है। इधर, आरोप लगाने वाले सिपाही मनोज कुमार को पांच दिन का अवकाश दे दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed