फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसाना की लठमार होली को राजकीय मेला बनाने की प्रक्रिया शुरू, योगी सरकार ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2019 02:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
UP government will make barsana Lathmar Holi as a state fair
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रज वासियों के लिए खुशखबर है। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठमार होली को जल्द ही राजकीय मेले का दर्जा मिलेगा। शासन ने इसकी रिपोर्ट मथुरा के जिलाधिकारी से मांगी है। इसकी घोषणा पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। योगी सरकार इससे पहले ही बरसाना को तीर्थस्थल घोषित कर चुकी है।
UP government will make barsana Lathmar Holi as a state fair
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में रंगों का उत्सव विश्वविख्यात है। इस दौरान यहां आयोजित होने वाली लठमार होली को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस होली के उत्सव में रंग चुके हैं। अब इसे राजकीय मेला का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम मथुरा से रिपोर्ट मांगी गई। 
UP government will make barsana Lathmar Holi as a state fair
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के अनुसचिव ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट डीएम से देने को कहा है। इसमें क्षेत्रीय लोगों की राय भी लेनी है। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP government will make barsana Lathmar Holi as a state fair
मंदिर राधारानी - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मंदिर और आयोजन

बरसाना में श्रीजी राधारानी मंदिर, कीर्ति मंदिर, दानगढ़-मानगढ़ मंदिर, जयपुर मंदिर, सांकरी खोर मंदिर, चित्रासखी मंदिर आदि प्रमुख मंदिर हैं।  बरसाना में लठामार होली, राधारानी का जन्मोत्सव (राधाष्टमी), बूढ़ी लीलाएं मुख्य आयोजन होते हैं।
 
विज्ञापन
UP government will make barsana Lathmar Holi as a state fair
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी - फोटो : अमर उजाला
राजकीय मेला से खत्म होगा संसाधनों का टोटा

बरसाना का होली मेला राजकीय घोषित होने के बाद सरकार से इस आयोजन के लिए आर्थिक मदद मिलने के साथ यहां के विकास के लिए भी अतिरिक्त फंड सरकार जारी करेगी। वर्तमान में राधारानी की यह स्थली संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। यहां के लिए यातायात के साधन नहीं हैं। सभी मार्गों की स्थिति खराब है। जाम की स्थिति भी यहां बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed