फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Exam: इन केंद्रों में नकलविहीन परीक्षा कराएगा प्रशासन, चौंकाने वाला है अंदर का हाल

Tue, 05 Feb 2019 06:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2019 centers in agra
exam centers in agra
आगरा जिला प्रशासन का दावा है कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी, लेकिन परीक्षा केंद्रों का हाल देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। टूटी हुई बेंच, उखड़ा हुआ फर्श और जंगले में खिड़की नहीं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए कई सेंटरों का यही हाल है। इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।
UP Board Exam 2019 centers in agra
exam centers in agra
सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इनके लिए 184 केंद्र बनाए गए हैं, अधिकांश कालेजों में मानकों की अनदेखी की गई है। बानगी के तौर पर विक्टोरिया इंटर कॉलेज की पड़ताल की तो यहां सबसे बुरा हाल मिला। कमरों में टूटी हुई बेंच हैं। 
UP Board Exam 2019 centers in agra
exam centers in agra
कॉलेज के कमरों का फर्श भी उखड़ा हुआ है। जंगलों में खिड़की नहीं है। कुछ कमरों में रोशनी की व्यवस्था तक नहीं है। यहां 453 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2019 centers in agra
exam centers in agra
विजय नगर कॉलोनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी कमोवेश यही हाल मिला। यहां जंगलों में खिड़की नहीं हैं, शीतलहर चल रही है, ऐसे में परीक्षार्थियों को परेशानी होगी। कुछ कमरों में फर्नीचर भी टूटा हुआ है। यहां 660 परीक्षार्थियों का सेंटर है। 
विज्ञापन
UP Board Exam 2019 centers in agra
exam centers in agra
शहर के आरबीएस इंटर कॉलेज में भी व्यवस्थाएं चौपट हैं। यहां भी खिड़कियां टूटी हुई हैं। वहीं डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी-एडेड स्कूलों को केंद्र बनाना प्राथमिकता थी, इनमें जो खामियां हैं, उनको सुधारने के लिए निर्देशित कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed