फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में डबल मर्डर: गिलास, पाउच और कारतूस..नहर किनारे मिली खून से लथपथ दो दोस्तों की लाश, मंजर देख कांप गई रूह

Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
सार

आगरा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दो दोस्तों की खून से लथपथ लाश देख लोग की रूह कांप गई। वारदात से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। थाने के बाहर शव रख हंगामा किया।

विज्ञापन
agra double murder two friends murdered in agra
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के गांव अरदाया (अछनेरा) निवासी दो दोस्त कृष्णपाल उर्फ केपी (35) और नेत्रपाल (38) की हत्या कर दी गई। दोनों रविवार रात को घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। सोमवार सुबह गांव पुरामना में धनाैली नहर के किनारे खेतों में उनके शव पड़े मिले। हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल से पानी के गिलास, पाउच, एक कारतूस, एक मृतक की बाइक बरामद की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 1 घंटे थाना अछनेरा के बाहर शव रखकर हंगामा किया। भरतपुर मार्ग पर जाम भी लगाया। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।


 
agra double murder two friends murdered in agra
आगरा डबल मर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव अरदाया निवासी कृष्णपाल सिंह और नेत्रपाल रविवार रात 8 बजे घर से निकले थे। मृतक कृष्ण पाल (केपी) के भाई अजय पाल ने बताया कि छोटा भाई घर के पास स्थित प्लॉट पर लगी सबमर्सिबल पंप बंद करने गया था। प्लॉट के पास ही उसके दोस्त नेत्रपाल का घर है। बाद में केपी अपनी बाइक से बिना किसी को बताए नेत्रपाल के साथ चला गया। 1 घंटे बाद उन्हें काॅल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुए। बाद में मोबाइल बंद हो गए।

 
agra double murder two friends murdered in agra
आगरा डबल मर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह तकरीबन 8 बजे गांव पुरामना में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों को धनाैली नहर के किनारे कृष्णकांत का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर थाना किरावली पुलिस पहुंची। 30 मीटर की दूरी पर ही धनौली माइनर के पास नेत्रपाल का शव पड़ा हुआ हुआ था। दोनों की हत्या के बाद शवों को घास से छिपाने की कोशिश की गई। उनके हाथ पैर भी बांधे गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra double murder two friends murdered in agra
आगरा में डबल मर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन आ गए। पुलिस शवों को ले जाने लगी। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वह शवों को थाना अछनेरा के पास चौराहे पर ले आए। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी, एसीपी अछनेरा गौरव सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया। इस पर ही 1 घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।

 
विज्ञापन
agra double murder two friends murdered in agra
परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में मृतक कृष्णपाल के भाई अजयपाल ने अज्ञात के खिलाफ थाना किरावली में तहरीर दी है। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर केपी की अपाचे बाइक पड़ी हुई मिली जिसे किरावली पुलिस थाने ले आई। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की आशंका है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed