फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनकमंच देख हप्पू से बोलीं रज्जो, ऐसो महल हमाय काजू भी बनवाइ दो, देखिये तस्वीरें

Thu, 26 Sep 2019 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
tv actor happu singh Yogesh Tripathi and rajjo Kamna Pathak laughter show in janakpuri
जनकमंच पर टीवी कलाकार दरोगा हप्पू सिंह व रज्जो - फोटो : अमर उजाला
अरे दादा...जरा जोर से बोलो सियापति रामचंद्र की जय...। टीवी कलाकार दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने अपने इसी अंदाज में जनकपुरी महोत्सव में लोगों से जयकारे लगवाए। करीब दस बजे हप्पू सिंह और राजेश उर्फ रज्जो मंच पर पहुंचे। यह दोनों टीवी कलाकार हप्पू की उलटन पलटन धारावाहिक में पति-पत्नी का अभिनय कर रहे हैं। इनको देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे।
tv actor happu singh Yogesh Tripathi and rajjo Kamna Pathak laughter show in janakpuri
रज्जो (कामना पाठक) - फोटो : अमर उजाला
हप्पू सिंह और रज्जो (कामना पाठक) ने अपने किरदार को जीते हुए लोगों को खूब गुदगुदाया। रज्जो ने भइया, सवन को राधे-राधे से शुरूआत करते हुए कहा कि हप्पू सिंह से बोली कि ऐसो महल हमाय काजू भी बनवाइ दो। हप्पू सिंह ने जवाब दिया, निछावर ज्यादा मिले तो जि का, जाऊते भी बड़ो महल बनवाइ देंगे। दर्शकों को जोड़ते हुए हप्पू सिंह ने कहा कि यहां तो कई गोरी मेम सामने बैठी हैं। 
tv actor happu singh Yogesh Tripathi and rajjo Kamna Pathak laughter show in janakpuri
टीवी कलाकार दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और रज्जो (कामना पाठक) - फोटो : अमर उजाला
यह सुन रज्जो बिगड़ते हुई बोली, अभी बताय दे का, हमाय सामने काऊ गोरी मेम की बात करी तो हमते बुरो कोय नाय समझे। हप्पू डपटते हुए बोले अरे चुप, थाना घर और यहां भी हमाई बेइज्जती। यहीं पागल खाने में भर्ती करा जाइंगे। इन दोनों की चिरपरिचित अंदाज में नोंकझोंक का दर्शकों ने खूल आनंद लिया। अंत में दोनों कलाकारों ने कहा कि वह पहले भी आगरा आए, लेकिन भगवान राम और माता जानकी के इस महोत्सव में शामिल होकर धन्य हो गए। दर्शकों का अभिवादन कर करीब 20 मिनट में दोनाें कलाकार लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
tv actor happu singh Yogesh Tripathi and rajjo Kamna Pathak laughter show in janakpuri
हप्पू सिंह
हप्पू सिंह की उलटन पलटन धारावाहिक दबंग पत्नी का अभियन करने वाली राजेश (कामना पाठक) का कहना है कि क्षेत्रीय भाषा बोलने से ही उन्हें एक अलग पहचान मिली है। उन्हें अलग अलग भाषा बोलना भी बेहद अच्छा है। वह अवधि, बुंदेलखंडी, भोजपुरी, ब्रजभाषा आदि का उन्हें अच्छा ज्ञान है। उन्होंने बताया कि अलग अलग भाषा वह जल्दी सीख लेती है। यही वजह है कि वह हप्पू सिंह की उलटन पलटन में इतनी पहचान मिली है।
विज्ञापन
tv actor happu singh Yogesh Tripathi and rajjo Kamna Pathak laughter show in janakpuri
हप्पू सिंह
भगवान श्रीराम की बारात में शामिल होने पहुंचे हप्पू की उलटन पलटन के कलाकार हप्पू (योगेश त्रिपाठी) और उनकी दबंग पत्नी राजेश सिंह (कामना पाठक) ने पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें हप्पू सिंह ने कहा कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरा एक उद्देश्य रहता है। क्योंकि आज के जीवन में लोगों को हंसाने के लिए समय नहीं है। आधुनिकता की दौड़ भाग में लोगों के पास हंसने हंसाने के लिए समय नहीं है। कम से कम मेरा धारावाहिक शुरू होने के साथ ही मेरे रहन सहन, चलने फिरने से लोगों के चेहरे खिलखिला उठते हैं। जब मैं कहीं जाता हूं और लोग हप्पू सिंह कहकर मुझे पुकारते हैं तो बहुत ही खुशी होती है। मूल रूप से झांकी के रहने वाले हप्पू सिंह भविष्य में भी इसी तरह के धारावाहिकों में कार्य करना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed