{"_id":"6363c28ad619dd1a2b533b92","slug":"thieves-stole-26-lakhs-cutting-atm-with-gas-cutter-no-security-personnel-anywhere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: ये हाल है चौंकाने वाला, शहर में 30 ATM, नहीं हैं सुरक्षाकर्मी, इस तरह हो गए 26 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: ये हाल है चौंकाने वाला, शहर में 30 ATM, नहीं हैं सुरक्षाकर्मी, इस तरह हो गए 26 लाख रुपये चोरी
Fri, 04 Nov 2022 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी और बंद एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बैंक एटीएम में मोटी धनराशि रहती है। इसको लेकर पूर्व में हर एटीएम पर एक सशस्त्र सुरक्षाकर्मी की तैनाती रहती थी, लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मी का मानदेय बचाने के लालच में इन्हें रखना बंद कर दिया गया। जिसके चलते इन पर लूट की छूट नजर आ रही है। जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कुल 181 और शहर में कुल 30 एटीएम हैं, जहां से लोग नकदी का आहरण करते हैं। लेकिन इन एटीएम पर सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बैंकों के एटीएम की सुरक्षा के लिए विभिन्न कंपनी आउटसोर्स के माध्यम से देखभाल करा रही हैं। अगर इन एटीएम पर अप्रिय घटना होती है तो कंपनी की ओर से ही एफआईआर दर्ज कराई जाती है। शहर के 24 एटीएम विभिन्न एजेंसियों की देखभाल में चल रहे हैं।
Trending Videos
एटीएम पर सुरक्षाकर्मी भी नहीं तैनात
- फोटो : अमर उजाला
केस-2: जीटी रोड पर लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर भी नहीं कोई सुरक्षा
शहर के कचहरी रोड पर तो वैसे कई सारे एटीएम हैं। लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्र की बात की जाए तो कानपुर की ओर जाते वक्त बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है। इस पर भी कोई गार्ड नहीं है, जो किसी तरह की घटना होने से रोक सके। सुरक्षा की दृष्टि से यह एटीएम रामभरोसे है।
एटीएम पर सुरक्षाकर्मी नहीं हैं तैनात
- फोटो : अमर उजाला
बोले लोग....
ठंडी सड़क के रहने वाले हेमंत कुमार ने बताया कि शहर में शाम होते ही कई एटीएम के शटर गिराकर ताला लगा दिया जाता है। जो एटीएम खुलते हैं, उन पर सुरक्षाकर्मी नहीं रहते, जिससे खतरा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी एटीएम से हुई लूट
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि गार्ड न होने पर जहां एटीएम की सुरक्षा को खतरा है। वहीं रात के समय पैसा निकाल रहे लोगों के लिए भी खतरनाक स्थिति होती है। गार्ड तो होने ही चाहिए।
विज्ञापन
एटीएम लूट: घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला अग्रणी मंडल प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में लगे एटीएम की देखभाल आउटसोर्स कंपनियों द्वारा की जाती है। कंपनी को एटीएम की देखरेख के लिए गार्ड तैनात करने चाहिए। इसके लिए पत्राचार किया जाएगा।