आगरा में लोहा मंडी थाना क्षेत्र के बल्देवगंज बाजार में सराफ सोनू उर्फ नारायण अग्रवाल से लूटकर भागते बदमाशों से मिठाई दुकानदार का कर्मचारी सोनू (38) अकेला ही भिड़ गया। एक बदमाश को पीछे से दबोच भी लिया था।
{"_id":"63cd044e6a22830519041794","slug":"there-is-anger-among-traders-in-case-of-loot-from-saraf-in-agra-they-protested-against-police-administration-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा लूटकांडः सोनू बचा, सोनू बचा की आवाज सुन दौड़ा, बदमाश ने बट से पीटा, गोली मारी, फिर भी एक को दबोच लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लूटकांडः सोनू बचा, सोनू बचा की आवाज सुन दौड़ा, बदमाश ने बट से पीटा, गोली मारी, फिर भी एक को दबोच लिया
Sun, 22 Jan 2023 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:10 PM IST
विज्ञापन
आगरा में बदमाशों ने की अंधाधुध फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना की जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पकड़ में आए बदमाश ने सोनू के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार किए। खून निकलने पर पकड़ ढीली हो गई। इससे बदमाश भाग निकले। बाद में सोनू को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आयुक्त भी उससे मिलने पहुंचे। अन्य घायलों की भी जानकारी ली।
घटना के बाद लोगों में दहशत है
- फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर मास्क तो हाथों में पहने थे ग्लब्स
बल्देवगंज बाजार में तीनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। सिर पर हेलमेट, चेहरे पर मास्क तो हाथों में ग्लब्स पहने थे। काले रंग की जैकेट और जींस के साथ चमड़े के जूते भी पहन रखे थे। वारदात से पहले रेकी की गई थी। बदमाशों के भागने के तरीके से पुलिस को यही लग रहा है।वारदात करने सराफ की दुकान पर दो बदमाश आए थे। एक दुकान में घुसा, जबकि दूसरा बाहर नजर बनाए था। दोनों ने पिस्टल ले रखी थी। तीसरा बाइक लेकर 50 मीटर की दूरी पर जैन मंदिर के पास बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। लूट के बाद बदमाश सीधे अपने बाइक की तरफ भागे। रास्ते में गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से व्यापारियों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश राजामंडी रेलवे फाटक की तरफ बाइक ले गए। फाटक के पास से एक गली निकलती है। इससे सेंट जोंस रेलवे पुल की तरफ भी जाया जा सकता है। इस रास्ते पर दोनों तरफ लोहा व्यापारियों की दुकान हैं। यहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं। इन्हीं कैमरों में बदमाश कैद हो गए। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रूट को चेक किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।
डर गए थे सभी
बदमाश गोली चला रहे थे। इससे सभी लोग डर गए। बदमाश बेखौफ होकर आए थे। -नीरज बघेल, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला