फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लूटकांडः सोनू बचा, सोनू बचा की आवाज सुन दौड़ा, बदमाश ने बट से पीटा, गोली मारी, फिर भी एक को दबोच लिया

Sun, 22 Jan 2023 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 03:10 PM IST
विज्ञापन
There is anger among traders in case of loot from Saraf in Agra they protested against police administration
आगरा में बदमाशों ने की अंधाधुध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

आगरा में लोहा मंडी थाना क्षेत्र के बल्देवगंज बाजार में सराफ सोनू उर्फ नारायण अग्रवाल से लूटकर भागते बदमाशों से मिठाई दुकानदार का कर्मचारी सोनू (38) अकेला ही भिड़ गया। एक बदमाश को पीछे से दबोच भी लिया था।



सराफ की दुकान के सामने ही दहतोरा मोड़ निवासी नीरज बघेल की मिठाई की दुकान है। उनकी दुकान पर धनौली निवासी सोनू और शिवम काम करते हैं। जिस समय वारदात हुई, दुकान पर रिश्तेदार बोदला निवासी मुकेश भी आए थे। उन्होंने बताया कि सराफ ने शोर मचाया। 

कहा कि सोनू बचा, सोनू बचा। यह सुनकर सोनू दौड़ पड़ा। बाजार में भीड़ थी। बदमाश लगातार फायरिंग कर रहे थे। सोनू ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। उसकी लंबाई अधिक होने से सोनू हेलमेट नहीं उतार पाया। उसने हेलमेट उतारने की पूरी कोशिश की। सोनू बदमाश को गिराना चाह रहा था, तभी दूसरे बदमाश ने गोली चला दी, जो सोनू के पैर में लगी। वह चीखने लगा। 

There is anger among traders in case of loot from Saraf in Agra they protested against police administration
घटना की जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पकड़ में आए बदमाश ने सोनू के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार किए। खून निकलने पर पकड़ ढीली हो गई। इससे बदमाश भाग निकले। बाद में सोनू को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आयुक्त भी उससे मिलने पहुंचे। अन्य घायलों की भी जानकारी ली।
There is anger among traders in case of loot from Saraf in Agra they protested against police administration
घटना के बाद लोगों में दहशत है - फोटो : अमर उजाला

चेहरे पर मास्क तो हाथों में पहने थे ग्लब्स

बल्देवगंज बाजार में तीनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। सिर पर हेलमेट, चेहरे पर मास्क तो हाथों में ग्लब्स पहने थे। काले रंग की जैकेट और जींस के साथ चमड़े के जूते भी पहन रखे थे। वारदात से पहले रेकी की गई थी। बदमाशों के भागने के तरीके से पुलिस को यही लग रहा है। 

वारदात करने सराफ की दुकान पर दो बदमाश आए थे। एक दुकान में घुसा, जबकि दूसरा बाहर नजर बनाए था। दोनों ने पिस्टल ले रखी थी। तीसरा बाइक लेकर 50 मीटर की दूरी पर जैन मंदिर के पास बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। लूट के बाद बदमाश सीधे अपने बाइक की तरफ भागे। रास्ते में गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
There is anger among traders in case of loot from Saraf in Agra they protested against police administration
घटना से व्यापारियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
बदमाश राजामंडी रेलवे फाटक की तरफ बाइक ले गए। फाटक के पास से एक गली निकलती है। इससे सेंट जोंस रेलवे पुल की तरफ भी जाया जा सकता है। इस रास्ते पर दोनों तरफ लोहा व्यापारियों की दुकान हैं। यहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं। इन्हीं कैमरों में बदमाश कैद हो गए। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रूट को चेक किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।

डर गए थे सभी

बदमाश गोली चला रहे थे। इससे सभी लोग डर गए। बदमाश बेखौफ होकर आए थे। -नीरज बघेल, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
There is anger among traders in case of loot from Saraf in Agra they protested against police administration
लोगों को समझाते पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

एमजी मार्ग-2 से भागे बदमाश

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश बाजार से निकलने के बाद बदमाश भीड़भाड़ वाले बाजार से निकले। कोठी मीना बाजार की तरफ गए। यहां से एमजी मार्ग दो पर आ गए। इसके बाद भाग निकले।

बदमाश पकड़े जाने चाहिए

तीन बदमाशों ने वारदात की। फायरिंग से लोग सहम गए थे। अपनी दुकानों में छिप गए थे। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। जल्द खुलासा होना चाहिए। बदमाश पकड़े जाने चाहिए। -आशीष जैन, लोहा व्यापारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed