फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लूटकांडः  जेब में रखे मोबाइल को पार कर जांघ में घुसी गोली, एक साल में तीसरी बड़ी वारदात, दहशत में लोग

Sun, 22 Jan 2023 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
earlier too miscreants have looted with businessman and Saraf In Agra
गोली लगने से घायल सोनू - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सराफ और व्यापारी पहले भी बदमाशों का निशाना बन चुके हैं। लूट के दौरान हत्या तक हो चुकी है। फरवरी 2020 में शमसाबाद में सराफ दंपती की हत्या हुई थी। बदमाश 11 किलोग्राम सोने के आभूषण, 25 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 13 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

  • विजय नगर कालोनी में छह साल पहले कोतवाली के सराफ से लूट हुई थी। बदमाश कई किलोग्राम सोना लूटकर ले गए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। मगर, पूरा सोना बरामद नहीं हो सका।
  • एक साल पहले सदर क्षेत्र में बदमाशों ने कूरियर कंपनी में आई चांदी लूटी थी। पुलिस ने कई दिन बाद वारदात का खुलासा किया था।
  • एक साल पहले सदर क्षेत्र में ही ग्वालियर मार्ग पर सराफ की दुकान में बदमाशों ने लूट की थी। नकदी लूटकर ले गए थे। पुलिस ने बदमाश पकड़े थे।
earlier too miscreants have looted with businessman and Saraf In Agra
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बाजार में पिकेट लगाई, समस्याएं होंगी दूर

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बाजार में व्यापारियों ने पुलिस की पिकेट लगाने की मांग की है। कुछ व्यापारियों ने दो साल से पिकेट नहीं लगने के बारे में बताया है। पिकेट लगा दी गई है। 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। अपर पुलिस आयुक्त को व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए कहा है। उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। पूर्व में हुई बैठक में समस्याओं को दूर किया जा चुका है। पूर्व में जेल भेजे गए बदमाशों का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। अगर, कोई जेल से बाहर आया तो कहां पर हैं, पता किया जा रहा है।
earlier too miscreants have looted with businessman and Saraf In Agra
पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल को पार करती जांघ में घुसी गोली

जयपुर हाउस के रहने वाले नितिन अरोरा बल्देवगंज बाजार में आए थे। उन्हें एक व्यापारी से मिलना था। तभी बदमाशों ने फायरिंग की। वह अपनी बुलेट बाइक लेकर जा रहे थे। उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया था। एक गोली उनको भी लग गई। उनकी जेब में मोबाइल रखा हुआ था। गोली मोबाइल को पार करते हुए जांघ में घुस गई। इसके बाद पार निकल गई। वह घायल हो गए। 

इसके बाद परिचित उन्हें जयपुर हाउस स्थित अस्पताल में लेकर आए। नितिन अरोरा के घर में पूर्व में चोरी हुई थी। घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं प्याज की ठेल लगाने वाले शरीफ भी घायल हुए हैं। वह अपनी ठेल लेकर खड़े हुए थे। इनके अलावा लोहे के जाल लगाने वाले दिलशाद भी घायल हो गए। दोनों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा गया। उनका चिकित्सक ने उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
earlier too miscreants have looted with businessman and Saraf In Agra
गोली लगने घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरी घटना 

आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दहशत फैला दी। घटना लोहा मंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता बजारा की है। यहां शनिवार दोपहर दिनदहाड़े घने बाजार में बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। बदमाशों ने सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सराफ की दुकान पर दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी समय एक बदमाश दुकान के अंदर आया जबकि दूसरा दुकान के बाहर खड़ा था। 
विज्ञापन
earlier too miscreants have looted with businessman and Saraf In Agra
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दुकान के अंदर घुसे बदमाश ने सोने की छह चेन छीन लीं और भागने लगा। इस पर व्यापारी सोनू अग्रवाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़े। बदमाश का साथी 50 मीटर की दूरी पर पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। दोनों उस पर बैठकर भागने लगे। व्यापारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसमें कई लोग घायल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed