फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षक हत्याकांड: हत्या के बाद कार में शव लेकर फिरोजाबाद आई थी पत्नी, सुपारी किलर ने उगले राज

Sat, 21 Nov 2020 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher Awadhesh Murder Case: accused wife carried body of husband in the car to firozabad
Bareilly Teacher murder case - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद निवासी शिक्षक अवधेश की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पुलिस शुक्रवार को बरेली कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में अवकाश की वजह से उसे शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रिमांड के दौरान उसने थाना इज्जतनगर पुलिस को बयान दिया कि उसने हत्या होते ही अवधेश की पत्नी विनीता से पूरा हिसाब-किताब साफ कर लिया था। फिरोजाबाद जाकर अवधेश की लाश दफन कराने के बाद गिरफ्तारी होने तक वह विनीता से दोबारा नहीं मिला। 

Teacher Awadhesh Murder Case: accused wife carried body of husband in the car to firozabad
आरोपी पत्नी विनिता - फोटो : अमर उजाला

थाना इज्जतनगर पुलिस ने पिछले दिनों सीजेएम बरेली कोर्ट में शेर सिंह उर्फ चीकू के रिमांड के लिए अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख नियत की गई थी। फिरोजाबाद जेल से शेर सिंह को वहां की पुलिस शुक्रवार दोपहर बरेली लेकर पहुंची। यहां पता लगा कि कोर्ट में अवकाश है तो बरेली पुलिस से संपर्क कर उसे सुरक्षित रखने का इंतजाम किया गया।

Teacher Awadhesh Murder Case: accused wife carried body of husband in the car to firozabad
आरोपी पत्नी विनिता - फोटो : अमर उजाला
शाम सवा चार बजे रिमांड मजिस्ट्रेट के रूप में एसीजेएम जसवीर सिंह की अदालत में उसे पेश किया गया। वहां से इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा की टीम ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। हत्या के मामले में उसके बयान दर्ज किए तो फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। शेर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से उसका विनीता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। शाम को फिरोजाबाद पुलिस उसे वापस ले गई। फिलहाल वह फिरोजाबाद जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Awadhesh Murder Case: accused wife carried body of husband in the car to firozabad
आरोपी पत्नी विनिता - फोटो : अमर उजाला
थाना नारखी क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश बरेली जिले के संघोडा इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे। उनकी हत्या उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और भाड़े के हत्यारे शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। हत्या के बाद विनीता कार से पति का शव फिरोजाबाद ले गई थी। वहीं शव को अधजली हालत में दबा दिया गया। अवधेश की मां ने शक के आधार पर विनीता के खिलाफ रिपोर्ट कराई तो शव बरामद हो सका। विनीता और पप्पू जाटव नाम के आरोपी बरेली जेल में हैं।
विज्ञापन
Teacher Awadhesh Murder Case: accused wife carried body of husband in the car to firozabad
बरेली शिक्षक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू को शुक्रवार को फिरोजाबाद पुलिस बरेली कोर्ट लेकर आई थी। यहां इज्जतनगर पुलिस ने शिक्षक की हत्या से जुड़े मामले में उसके बयान दर्ज किए। उसने हत्या करना स्वीकारा है और केस से संबंधित कुछ अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं। पुलिस इन्हें विवेचना और आरोपियों की तलाश में इस्तेमाल करेगी। इज्जतनगर पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद और आगरा क्षेत्र में दबिश दे रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed