{"_id":"5bbb9f7c867a55285874f575","slug":"tajganj-shriram-barat-celebrations-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती
Mon, 08 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजगंज की श्रीराम बारात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के ताजगंज की प्राचीन रामबारात सोमवार शाम को निकाली गई। कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हई। मंदिर के महंत ने पूजन के बाद यात्रा को प्रारंभ किया। कमेटी के पदाधिकारियों के बाद पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने स्वरूपों की आरती की। रामबारात शोभायात्रा परंपरागत मार्ग पर भ्रमण करते हुए राजपुर चुंगी स्थित जनकपुरी में समाप्त हुई।
तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती
2 of 5
ताजगंज की श्रीराम बारात
- फोटो : अमर उजाला
बारात में सबसे आगे ऊंट और घोड़ों पर डोल और तांसे बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। एक के बाद एक आकर्षक झांकी भी शामिल रहीं। काली माता का अखाड़ा, खाटू श्याम जी की झांकी, मुंबई से ढोल वाले कलाकार, कैला देवी की झांकी, राम दरबार आदि करीब 40 झांकियां बारात में शामिल हुईं।
तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती
3 of 5
ताजगंज की श्रीराम बारात
- फोटो : अमर उजाला
बारात में ऋषि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ आदि के स्वरूपों के बाद शत्रुघ्न, भरत और लक्ष्मण के स्वरूप चल रहे थे। हर स्वरूप के आगे बैंड मधुर धुन बिखेर रहे थे। अंत में छह घोड़ों के दिव्य रथ पर प्रभु राम के स्वरूप विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती
4 of 5
ताजगंज की श्रीराम बारात
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने भगवान राम की आरती और पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। रंगबिरंगी रोशनी से ताजगंज की गलियां रोशन रहीं। सिंधी समाज ने झूले लाल
मंदिर पर बारात का स्वागत किया। ताजगंज बाजार कमेटी ने बारात का स्वागत किया। राम बारात में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकाली गई ताजगंज की प्राचीन श्रीराम बारात, हिंदु-मुस्लिम बने बाराती
5 of 5
ताजगंज की श्रीराम बारात
- फोटो : अमर उजाला
राम बारात कसेरट बाजार, खद्दर भंडार चौराहा, पाक टोला, श्याम लाल मार्ग, अमर होटल, उखर्रा होते हुए राजपुर चुंगी में सजी जनकपुरी में जाकर बारात संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष डा. राजीव लोचन भारद्वाज, विनोद राठौर, विनोद कुमार झा, श्याम भोजावनी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।