फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Survey of Madarsa: दो कमरों में नौ साल से चल रहा था अवैध मदरसा, बच्चे नहीं सुना पाए राष्ट्रगान

Fri, 16 Sep 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Survey of Madarsa Illegal madrassa operating for nine years in two rooms in Azizpur area of Dhanauli Agra
मदरसा दारुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

आगरा के धनौली स्थित अजीजपुर क्षेत्र में दो कमरों में नौ साल से अवैध मदरसा संचालित हो रहा था। प्रबंधक ने मान्यता नहीं ली और न मदरसे का पंजीकरण कराया। बृहस्पतिवार को सर्वे के लिए टीम पहुंची तो मदरसा में 40 बच्चे पढ़ते मिले। उनसे जन गण मन... पूछा गया तो बच्चे सुना नहीं पाए। पहले दिन अल्पसंख्यक विभाग ने एक मदरसा की सर्वे रिपोर्ट बनाई है।


 
शासन के निर्देश पर जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का बृहस्पतिवार को पहला दिन था। सुबह 11 बजे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार व सदर तहसील कानूनगो वीरेंद्र दीक्षित टीम के साथ सर्वे टीम अजीजपुर में दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के पास संचालित मदरसा दारुल इस्लाम में पहुंचे। करीब 500 वर्ग गज के मकान में संचालित मदरसे में 40 बच्चे पढ़ते मिले। भवन जर्जर था। दो कमरे बने हुए हैं। आगे खुला आंगन व मौलवी कक्ष है। मदरसा में तीन मौलवी पढ़ाते हैं।

Survey of Madarsa Illegal madrassa operating for nine years in two rooms in Azizpur area of Dhanauli Agra
मदरसा दारुल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सर्वे टीम ने करीब 20 मिनट बच्चों से बात की। उनसे राष्ट्रगान जन गण मन... सुनाने को कहा तो कोई सुना नहीं पाया। जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 2013 से अवैध मदरसा संचालित हो रहा था। पंजीकरण व मान्यता नहीं है। प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 15 से अधिक अवैध मदरसे चिह्नित किए हैं। जिनका सर्वे 5 अक्टूबर तक करना है।
 
Survey of Madarsa Illegal madrassa operating for nine years in two rooms in Azizpur area of Dhanauli Agra
जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार - फोटो : ANI

120 मदरसे हैं पंजीकृत

नगर निगम सीमा में 109 व जिले के 15 ब्लॉक में 11 सहित कुल 120 मदरसे पंजीकृत हैं। ये मदरसे सर्वे में शामिल नहीं हैं। सिर्फ गैर मान्यता प्राप्त व अपंजीकृत मदरसों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Survey of Madarsa Illegal madrassa operating for nine years in two rooms in Azizpur area of Dhanauli Agra
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
शासन ने सर्वे के लिए 13 बिंदुओं पर प्रारूप भेजा है। जिसमें मदरसों की बिल्डिंग से लेकर छात्र व शिक्षक संख्या, संचालित संस्था व वित्तीय व्यवस्था पर रिपोर्ट तैयार कर नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन को सौंपनी है।
 
विज्ञापन
Survey of Madarsa Illegal madrassa operating for nine years in two rooms in Azizpur area of Dhanauli Agra
मदरसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इन बिंदुओं पर हो रहा सर्वे

1 - मदरसा संचालित करने वाली संस्था का नाम। 
2 - मदरसे निजी भवन या किराये की बिल्डिंग में ।
3 - छात्र व शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम ।
4 - मदरसे की आय का स्त्रोत, बैंक खाता विवरण।
5 - क्या मदरसों के छात्र अन्य विद्यालय में नामांकन है।
6 - क्या गैर सरकारी समूह व संस्था से संबंद्धता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed