फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आवारा गोवंश का कुछ तो करो सरकार, किसान हो रहा बर्बाद और 'भविष्य' का बंटाधार

Fri, 28 Dec 2018 01:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
stray cattles locked in government schools by villagers in agra mathura
स्कूल में बंद आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में आवारा गोवंश को लेकर प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसका खामियाजा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, आवारा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान कई दिनों से इनकी रोकथाम के लिए प्रशासन और शासन से गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आक्रोशित किसानों ने अब आवारा गोवंश घेरकर सरकारी स्कूलों में बंद करना शुरू कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।   

आवारा गोवंश का कुछ तो करो सरकार, किसान हो रहा बर्बाद और 'भविष्य' का बंटाधार

stray cattles locked in government schools by villagers in agra mathura
स्कूल में बंद आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी आगरा और मथुरा के कई स्कूलों में आवारा गोवंश बंद कर दिए गए। इससे दूसरे दिन भी बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी। कई स्कूलों की तो छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आवारा पशुओं को स्कूल से बाहर निकाला।     

आवारा गोवंश का कुछ तो करो सरकार, किसान हो रहा बर्बाद और 'भविष्य' का बंटाधार

stray cattles locked in government schools by villagers in agra mathura
स्कूल में बंद आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव अरेला में गांववालों ने आवारा गोवंश घेरकर सरकारी विद्यालय में कर दिए और गेट बंद कर दिया। सुबह जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो पशुओं को अंदर देख दंग रह गए। शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा गोवंश का कुछ तो करो सरकार, किसान हो रहा बर्बाद और 'भविष्य' का बंटाधार

stray cattles locked in government schools by villagers in agra mathura
स्कूल में बंद आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव खिरारी, सियरा, अवैरनी, कुम्हा, आयराखेड़ा, ऊधर, अरूआ, नया बांस, खिरारी और भदनवा के प्राथमिक विद्यालयों में आवारा पशु बंद कर दिए गए। इससे स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्कूल खाली कराए हैं। 
विज्ञापन

आवारा गोवंश का कुछ तो करो सरकार, किसान हो रहा बर्बाद और 'भविष्य' का बंटाधार

stray cattles locked in government schools by villagers in agra mathura
स्कूल में बंद आवारा जानवर - फोटो : अमर उजाला
आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद आवारा गोवंश किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आवारा जानवरों द्वारा गेहूं, आलू एवं सरसों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। किसान रात-रात भर ही जागकर फसलों की रखवाली करने को विवश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed