फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra University: STF ने विश्वविद्यालय से मांगा कालेजों की संबद्धता का रिकॉर्ड, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Tue, 18 Oct 2022 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
STF asked for the record of affiliation of colleges from agra university in case of bams copy change
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और बीएएमएस की परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले की एसटीएफ जांच कर रही है। कॉपियां बदलने से लेकर पूर्व में हुए फर्जीवाड़े की परतें उधेड़ी जा रहीं हैं। एसटीएफ ने अब विश्वविद्यालय प्रशासन से कालेजों की संबद्धता का पांच साल का रिकॉर्ड जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।



बीएएमएस की परीक्षा में कॉपियां बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। पुलिस ने सबसे पहले एक टेंपो चालक देवेंद्र को जेल भेजा था। इसके बाद डॉ. अतुल यादव को पकड़ा था। कॉपियां लिखने वाले पुनीत और दलाल दुर्गेश ठाकुर को जेल भेजा था। छात्र नेता राहुल पाराशर समर्पण करके जेल चला गया था। थाना हरीपर्वत में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें एक मुकदमा कॉपियां बदलने के मामले में दर्ज हुआ, जबकि दो मुकदमे बीएएमएस परीक्षा की 14 कॉपियां और एमबीबीएस की 26 कॉपियां किसी और से लिखवाने के मामले में है।

STF asked for the record of affiliation of colleges from agra university in case of bams copy change
एसटीएफ ने एसआईटी से संबंधित रिकॉर्ड भी लिया - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में पुलिस ने विश्वविद्यालय के कर्मचारी सहित चार को पकड़ा था। इनमें शिवकुमार, उमेश, भीकम और शैलेंद्र उर्फ शैलू शामिल हैं। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, अब कालेजों की संबद्धता की भी जांच की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पांच साल का रिकॉर्ड मांगा गया है। 
STF asked for the record of affiliation of colleges from agra university in case of bams copy change
विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
इसमें जांच की जाएगी कि कालेजों को संबद्धता किस आधार पर दी गई? सत्यापन किया गया या नहीं? कालेजों के भवन, शिक्षक और कर्मचारी मानक के अनुसार हैं भी या नहीं? इसके लिए एक टीम को लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
STF asked for the record of affiliation of colleges from agra university in case of bams copy change
छात्र नेता के घर पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
बता दें 11 मई को आगरा कालेज में परीक्षा देने आए छात्रों के व्हाट्स एप पर रसायन विज्ञान का पेपर आया था। मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा लिखा गया था। यह अछनेरा स्थित हरिचरण लाल महाविद्यालय से वायरल किया गया था। 
विज्ञापन
STF asked for the record of affiliation of colleges from agra university in case of bams copy change
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कालेज के प्राचार्य अनेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्राचार्य इंटरमीडिएट पास था। इस मामले से ही कालेजों की संबद्धता पर सवाल उठ रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed