{"_id":"6114d95bc35c8f59222b8605","slug":"sp-workers-protest-against-inflation-and-torrent-power-company-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में सपा का हल्ला बोल: महंगाई और टोरेंट उत्पीड़न का विरोध, स्कूल फीस माफ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सपा का हल्ला बोल: महंगाई और टोरेंट उत्पीड़न का विरोध, स्कूल फीस माफ करने की मांग
Fri, 13 Aug 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोरंट के बिजली बिल, स्कूलों की फीस माफी, महंगाई और शहर से लेकर गांव तक जनसमस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाई सड़क पर उतरे। डीएम कपाउंड से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। कलक्ट्रेट परिसर में एक घंटे तक हंगामा, नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। 15 दिन में मांगे नहीं माने जाने पर व्यापक आंदोलन का एलान किया है। समाजवादी पार्टी निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे डीएम कपाउंड पर एकत्र हुए। जुलूस के रूप में एमजी रोड पर पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। सपाई जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। फिर एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम व एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा, टोरंट पॉवर बिजली बिलों के नाम पर मनमानी वसूली कर रही है। झूठे मुकदमों में लोगों को फंसाया जा रहा है। टोरंट की जांच की जाए। साथ ही कोरोना काल में स्कूलों की फीस माफ करने की मांग की।
कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दोनों मांगों पर 15 दिन में प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नहीं होने पर बिजलीघरों व स्कूलों में तालाबंदी का एलान किया। जिला महासचिव तेजपाल यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मशीनरी भाजपा एजेंट की तरह काम कर रही है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने कहा, शहर से गांव तक जलभराव, जर्जर सड़कें और गंदगी के ढेर हैं। सड़कें चलने लायक नहीं रहीं। उन्होंने कहा, भाजपा के राज में क्या हो रहा है जनता अब समझ चुकी है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर में एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। जिसमें उपाध्यक्ष राजकुमार राठौर, रवि मेहरा, विनय यादव, पिंकी त्यागी, नीटू यादव, नीरज चक, मंजेश, पूरन बघेल, श्रीप्रकाश शर्मा, दीपक वाल्मीकि, राम अवतार वर्मा आदि मौजूद रहे।