योगी सरकार ने कासगंज के सोरोंजी को तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हुई। यहां हरि की पौड़ी, सूर्यकुंड, भागीरथी गुफा पौराणिक महत्व के स्थल हैं, वहीं मां गंगा भी लोगों की आस्था का केंद्र है। अब तीर्थस्थल घोषित होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और पर्यटन को पंख लगेंगे।
{"_id":"617b6f70ff48b007377a3130","slug":"soronji-pilgrimage-site-will-open-the-way-for-development-and-employment-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले कासगंज को सौगात: सोरोंजी तीर्थस्थल घोषित होने से खुलेंगे विकास के रास्ते, बढ़ेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले कासगंज को सौगात: सोरोंजी तीर्थस्थल घोषित होने से खुलेंगे विकास के रास्ते, बढ़ेगा रोजगार
Fri, 29 Oct 2021 09:31 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरोंजी (कासगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरोंजी (कासगंज)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी तीर्थस्थल घोषित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी का हरिपदी घाट
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थक्षेत्र के मानक अब सूकरक्षेत्र में भी लागू होंगे। जैसे मथुरा तीर्थ में मांस, मदिरा आदि को लेकर प्रतिबंध लागू हैं, वैसे ही प्रतिबंध आगामी समय में अधिसूचना जारी होने के बाद सोरोंजी तीर्थक्षेत्र में भी लागू होंगे। अन्य तीर्थों की तरह ही अच्छी विद्युत आपूर्ति मिलेगी। होटल, रेस्टोरेंट के क्षेत्र में लोग रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट व अन्य गतिविधियां भी रहेंगी। धार्मिक वस्तुओं का बाजार भी विकसित होगा।
सोरोंजी मार्ग पर कांवड़िया (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थस्थल सोरोंजी में बड़े कांवड़ मेले की परंपरा रही है। जिसके चलते धार्मिक वस्तुओं का बाजार पहले से मौजूद है। इस बाजार का विस्तार तेजी से होगा। चूंकि सोरोंजी गंगा के किनारे का तीर्थ है। तीर्थनगरी और गंगा घाटों पर विकास होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। जिससे बाजारों में चहल बढ़ेगी तो कारोबार भी बढ़ेगा। तीर्थ पुरोहित सतीश भारद्वाज का मानना है कि विकास होने पर रोजगार हर हाल में सृजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान वराह की प्रतिमा, हरि की पौड़ी में बना मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
सोरोंजी के प्रमुख मंदिर
भगवान वराह मंदिर, श्याम वराह मंदिर, सीताराम मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, दूधेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, लहरेश्वर महादेव मंदिर, मां भागीरथी गंगा मंदिर, भागीरथ की गुफा, सूर्यकुंड, चंद्रकुंड, त्रिमहाशक्ति कालिका मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, वाछरू मंदिर, चैतन्य महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक आदि प्रमुख मंदिर हैं।
सोरोंजी क्षेत्र की आबादी - 35000
सोरोंजी का क्षेत्रफल - पांच वर्ग किलोमीटर
सोरोंजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत - 74
भगवान वराह मंदिर, श्याम वराह मंदिर, सीताराम मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, दूधेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, लहरेश्वर महादेव मंदिर, मां भागीरथी गंगा मंदिर, भागीरथ की गुफा, सूर्यकुंड, चंद्रकुंड, त्रिमहाशक्ति कालिका मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, वाछरू मंदिर, चैतन्य महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक आदि प्रमुख मंदिर हैं।
सोरोंजी क्षेत्र की आबादी - 35000
सोरोंजी का क्षेत्रफल - पांच वर्ग किलोमीटर
सोरोंजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत - 74
विज्ञापन
खुशी जाहिर करते सोरोंजी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट पर सोरोंजी सूकरक्षेत्र को तीर्थस्थल बनाने की घोषणा जैसे ही आई लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी चलाई गई। लोगों ने सीएम योगी आभार व्यक्त किया। लोग बोले वर्षों पुरानी मांग अब मुख्यमंत्री ने पूरी की है। सोरों के लोग हमेशा मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। लोगों ने अमर उजाला के अभियान की भी सराहना की।