फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से दी सैनिक को अंतिम विदाई, दक्षिण अफ्रीका से कंमाडो ट्रेनिंग लेकर लौटे थे वापस

Wed, 27 Nov 2019 03:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Nov 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Soldier cremation in Tundla died in Road Accident Rajsthan
सैनिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नागौर जिले के झुंझुनू में हुए सड़क हादसे में पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव छितरई निवासी सैनिक की मौत हो गई। वह दो दिन की छुट्टी बिताकर कार द्वारा वापस नौकरी पर जा रहा था। रास्ते में उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। सैनिक राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे।

 
Soldier cremation in Tundla died in Road Accident Rajsthan
फौजी की मौत के बाद कंधा देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
छितरई निवासी 32 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ गुड्डा पुत्र लक्ष्मण सिंह फौज में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी। वह रविवार को छुट्टी लेकर गांव आये थे। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे वह कार द्वारा ड्यूटी के लिए निकले थे। 
Soldier cremation in Tundla died in Road Accident Rajsthan
अंतिम विदाई के दौरान पुष्पमाला चढ़ाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह फौजी का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंख नम हो रही थी। एसडीएम केपी सिंह तोमर, थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही फौजी को सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Soldier cremation in Tundla died in Road Accident Rajsthan
सलामी देने पहुंचे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने मुताबिक आगरा से उनका एक फौजी साथी भी साथ गया था। परिजनों के मुताबिक रात्रि करीब 1 बजे नागौर जिले के झुंझुनूं में उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमे उनकी मौत हो गयी। मंगलवार को परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Soldier cremation in Tundla died in Road Accident Rajsthan
सलामी देने पहुंचे जवान - फोटो : अमर उजाला
सैनिक करीब 10 माह पूर्व साउथ अफ्रीका से कमांडो की ट्रेनिंग करके वापस आए थे। मृतक के दो बच्चे जिनमें बड़ी बेटी नगर के क्राइस्ट द किंग में पढ़ती है जबकि छोटे बेटे का इस वर्ष ही सेंट जोन्स स्कूल में दाखिला कराया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed