फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रफ्तार के बादशाह शहान अली बने नेशनल कार्टिंग चैंपियन, सबसे कम उम्र में बनाया यह रिकॉर्ड

Mon, 26 Aug 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Shahan Ali Mohsin becomes youngest seniors National Karting Champion
नेशनल कॉर्टिंग चैंपियन शहान अली मोहसिन
रफ्तार के बादशाह के नाम से मशहूर शहान अली मोहसिन नेशनल कार्टिंग चैंपियन बन गए हैं। रविवार को बेंगलुरु में हुई नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के पांचवें और आखिरी राउंड की क्वालिफाइंग रेस में शहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शहान अली मोहसिन 15 साल की उम्र में सीनियर वर्ग में खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के रेसर बन गए हैं।
Shahan Ali Mohsin becomes youngest seniors National Karting Champion
सीनियर वर्ग में सबसे कम उम्र में जीता खिताब - फोटो : अमर उजाला
रेस उस समय काफी रोचक हो गई हो गई जब बेंगलुरु के मीको कार्टोपिया ट्रैक पर काफी पानी भर गया। प्री फाइनल और फाइनल रेस बारिश के बीच हुई। बारिश से ट्रैक पर काफी फिसलन हो गई। शहान ने अपने विरोधियों को बेहतरीन तरीके से टक्कर दी। हीट वन और हीट टू में शहान ने किसी रेसर को आगे नहीं निकलने दिया। 
Shahan Ali Mohsin becomes youngest seniors National Karting Champion
तिरंगा लहराते शहान अली मोहसिन - फोटो : फेसबुक
शहान चार रांउड की रेसिंग में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे थे। उन्होंने ऊंटी के आमिर सईद को पीछा छोड़ा। प्री फाइनल में शहान ने तीसरा और फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त करने के साथ ही नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया। उन्हें ड्राइवर ऑफ द ईयर-2019 के खिताब से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahan Ali Mohsin becomes youngest seniors National Karting Champion
खिताब के साथ कार्टिंग रेसर शहान अली मोहसिन
ताजनगरी के शहान अली मोहसिन का यह चौथा राष्ट्रीय खिताब है। शहान वर्ष 2015, 2016 और 2018 में नेशनल कार्टिंग चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एक्स-30 इंडिया चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। वो वर्ष 2016 में एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके हैं।  
विज्ञापन
Shahan Ali Mohsin becomes youngest seniors National Karting Champion
शहान अली मोहसिन - फोटो : फेसबुक
नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप जीतने के बाद शहान अक्तूबर में इटली में होने वाले ग्रांड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें 60 देशों के 350 से अधिक ड्राइवर प्रतिभाग करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed