आगरा में एत्मादपुर स्थित झरना नाला के जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गौरीशंकर को शुक्रवार सुबह पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटी गई एक झुमकी, मारपीट में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल से ही वीडियो बनाया गया था। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस अब केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है।
2 of 6
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के साथ झरना नाला के जंगल में 29 मार्च को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में शाहदरा निवासी गौरीशंकर, योगेश और मोनू को जेल भेजा गया था। उन्होंने दुष्कर्म से पहले विवाहिता का वीडियो भी बनाया था। रुपये और झुमकी भी लूटी थीं। विवाहिता के पति की डंडे से पिटाई की थी। केस की विवेचना थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी कर रहे हैं। आरोपियों का डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिया जा चुका है।
3 of 6
छलेसर पुलिस चौकी, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर को शुक्रवार सुबह रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। घटना से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद हुए हैं। घटना के संबंध में साक्ष्यों की रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे। शाम पांच बजे आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया गया।
4 of 6
आरोपी गौरीशंकर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोले-प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे।
5 of 6
आरोपी योगेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। आरोपी योगेश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया था।