{"_id":"5ff1b32e8ebc3e3fbd5a8324","slug":"security-guard-slaps-girl-in-banke-bihari-temple-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मी ने बच्ची को मारा थप्पड़, विरोध करने पर श्रद्धालु को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मी ने बच्ची को मारा थप्पड़, विरोध करने पर श्रद्धालु को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मारपीट से मंदिर में मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर रविवार को अखाड़ा बन गया। सेवायत गोस्वामी परिवार की बच्ची और श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर सेवायतों को सुरक्षाकर्मी पीटने के लिए दौड़ पड़े। लात-घूंसे चलने लगे। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। इस घटना की शिकायत गोस्वामी परिवार ने मंदिर प्रबंधक से की है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सौरज गोस्वामी की 10 वर्षीय पुत्री मन्नत गोस्वामी अपनी मौसी के साथ गेट नंबर चार से मंदिर में प्रवेश कर रही थी। यहां महिला सुरक्षाकर्मी ने बच्ची से अभद्रता करते हुए उन्हें रोक दिया। विरोध करने पर महिला सुरक्षाकर्मी ने बच्ची को थप्पड़ मार दिया।
3 of 5
श्रद्धालु से मारपीट करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एक श्रद्धालु के विरोध करने पर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। श्रद्धालु को जमकर लात-घूंसे से पीटा। इस विरोध में एकजुट हुए सेवायतों को पीटने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर के द्वारों को घेर लिया। गोस्वामी और सुरक्षाकर्मी आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। यहां मौजूद दर्शनार्थियों की भीड़ खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। सौरज गोस्वामी सहित अन्य सेवायतों ने इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा से की। पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधक ने सेवायतों की मांग पर आरोपी सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। सेवायतों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन से की जा चुकी हैं। मंदिर के सहायक प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि घटना के दोषी सुरक्षा कर्मियों को हटाया जाएगा। सेवायत गोस्वामियों की मांग पर अन्य सुरक्षाकर्मी भी बदले जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।