फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

65वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट में जमकर बरसे चौके-छक्के, बेटियों ने किया कमाल

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
secondary School Regional Cricket Tournament in agra
शॉट मारती टीम मुरादाबाद की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल की ओर से आयोजित 65वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को जमकर चौके-छक्के बरसे। अंडर-14 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग के मैच छह मैदानों पर खेले गए। आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान में खेले गए अंडर-19 बालिका वर्ग मैच में आगरा ने वाराणसी को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। आगरा की गेंदबाज ऋतु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। 
secondary School Regional Cricket Tournament in agra
मैच के दौरान रन लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी की टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, अयोध्या, सहारनपुर गोरखपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद की टीमों के बीच मैच खेले गए। 
secondary School Regional Cricket Tournament in agra
जीत के बाद जश्न मनाते कानपुर के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार दिखा है। यह कहना है अंपायर पैनल में शामिल अतुल सिरोही, असीम पाल, महिला अंपायर शिखा झिंगरन, कविता झिंगरन और स्कोरर विनीता अग्रवाल का। अंपायर पाल और सिरोही का मानना है कि लंबे अर्से के बाद बालिका वर्ग में प्रदेश भर से काफी अच्छी खिलाड़ियों का खेल देखने को मिल रहा है। नई क्रिकेटर फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। हालांकि अभी इन नई क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
secondary School Regional Cricket Tournament in agra
शॉट मारती गोरखपुर का खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की टीम को एक दिन में दो मैच खेलने पड़े। टीम के शेड्यूल में गड़बड़ होने से गोरखपुर की टीम को यह दिक्कत उठानी पड़ी। इसके बाद भी गोरखपुर ने मिर्जापुर और अयोध्या से हुए दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दो मैच खेलने से गोरखपुर के खिलाड़ी काफी थके दिखाई दिए। उनमें इस बात को लेकर संतोष दिखा कि दोनों मैचों में उन्होंने जीत दर्ज कर ली।  
विज्ञापन
secondary School Regional Cricket Tournament in agra
जमकर लगे चौके छक्के - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 बालक वर्ग की झांसी और सहारनपुर की टीम को दस खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ा। झांसी और आजमगढ़ के मध्य खेले गए मैच में आयोजन समिति की टेक्निकल कमेटी ने खिलाड़ियों की पात्रता में कमी पाने पर उन्हें खेलने से रोक दिया। झांसी की टीम को दस खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना पड़ा। एक अन्य मैच में सहारनपुर की टीम को भी दस खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में जाना पड़ा। इस टीम के भी अन्य खिलाड़ियों की खेलने की शर्तें पूरी नहीं थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed