फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज, दर्शन कर भक्त हुए निहाल, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2020 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Jun 2020 09:17 AM IST
सार

द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धा भाव के साथ मना रथयात्रा महोत्सव 

विज्ञापन
Rath Yatra In Thakur Dwarkadhish Temple Mathura Today
द्वारिकाधीश मंदिर में मना रथयात्रा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रात: काल समयानुसार सुबह 10 बजे मंदिर के पट खुले। भगवान द्वारिकाधीश को विशेष श्रृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। महोत्सव के अंतर्गत रथयात्रा महोत्सव में ठाकुरजी के श्री विग्रह को सुजज्जित रथ में विराजमान कराया गया। इसके बाद ठाकुरजी के श्री विग्रहों के मंदिर के जगमोहन में रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। 

 
Rath Yatra In Thakur Dwarkadhish Temple Mathura Today
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर रथयात्रा के दौरान भगवान व भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सभी मुखिया ठाकुर जी की हवा करते हुए आस्था भाव के साथ भ्रमण कराते रहे। अपने आराध्य राजाधिराज की झांकी के दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। मंदिर प्रांगण ठाकुर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। ठाकुर जी को आम जामुन का विशेष प्रसाद निवेदित किया गया। साथ ही घोड़ों को खिलाने के रूप में चने की दाल का भोग लगाया जाता है।
Rath Yatra In Thakur Dwarkadhish Temple Mathura Today
ठाकुर द्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
प्रात: 10 बजे रथ यात्रा की पहली झांकी खुली, उसके बाद दूसरी तीसरी झांकी। वहीं भक्तों को शयन के दर्शन छह से सात बजे तक होते थे वह बुधवार को 4.30 बजे से पांच बजे तक होकर पट बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rath Yatra In Thakur Dwarkadhish Temple Mathura Today
भक्तों ने किए रथयात्रा के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर में आज रथ यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कोविड-19 में भारत सरकार की गाइडलाइन की वजह से बहुत ही सूक्ष्म रूप में मनाया गया। मंदिर में 5-5 के दल में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। श्रद्धालु मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश करते दिखे।
विज्ञापन
Rath Yatra In Thakur Dwarkadhish Temple Mathura Today
रथयात्रा के दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण बड़े भाई बलराम और सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान होकर जगन्नाथपुरी भ्रमण करते हैं। उसी मान्यता के अनुसार पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सभी मंदिरों में रथयात्रा का उत्सव मनाया जाता है और घोड़ों के रथ पर विराजमान होकर भगवान भ्रमण करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed