फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: छात्राओं ने रंगोली से दिया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश, देखिए तस्वीरें

Tue, 05 Feb 2019 07:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Rangoli competition held under aparajita 100 million smiles in firozabad
अपराजिता अभियान में छात्राओं ने बनाई रंगोली
अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत मंगलवार को फिरोजाबाद के श्री छदामीलाल जैन डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने नारी सशक्तीरण से लेकर कन्या भ्रूण हत्या और डिजिटल इंडिया के संदेशों को दर्शाया। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
Rangoli competition held under aparajita 100 million smiles in firozabad
छात्राओं ने रंगोली से दिया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश
रंगोली प्रतियोगिता में पांच-पांच छात्राओं के समूह बनाए गए। छात्राओं ने रंगोली बनाकर कई संदेश भी लिखे। एक रंगोली में मां की गोद में बेटी को दर्शाया गया, जिसमें संदेश भी लिखा था कि बेटा-बेटी एक समान। छात्राओं ने 'अपराजिता' की थीम पर भी रंगोली बनाई।
Rangoli competition held under aparajita 100 million smiles in firozabad
छात्राओं ने रंगोली से दिया 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश
एक रंगोली में डिजिटल भारत में बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश देती हुई बेटी की आकृति बनाई गई। कन्या भ्रूण हत्या को भी रंगोली से छात्राओं ने दर्शाया। इस दौरान डॉ. राशि जिंदल, सुमित शर्मा, रुचि, माधुरी भटनागर, डा. राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli competition held under aparajita 100 million smiles in firozabad
रंगोली प्रतियोगिता
प्राचार्य डॉ. उदयराज सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. नवीन माहेश्वरी ने रंगोली का निरीक्षण किया। प्रथम स्थान पर ग्रुप ए, जी, दूसरे स्थान पर ग्रुप आई और बी और तीसरा स्थान ग्रुप डी और सी रहा। सभी छात्राओं को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Rangoli competition held under aparajita 100 million smiles in firozabad
रंगोली प्रतियोगिता
प्राचार्य डॉ उदयराज सिंह ने कहा कि अपराजिता मुहिम के तहत छात्राओं ने रंगोली बनाकर संदेश दिए। वहीं कार्यक्रम अिधिकारी डॉ नवीन माहेश्वरी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं का सराहनीय प्रयास रहा। इसमें एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed