फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिया को ब्याहने चले रघुनाथ, उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात का आगाज

Sat, 16 Sep 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
ram barat begins in agra
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात शनिवार देरशाम को ताजनगरी में बनी अयोध्या नगरी (रावतपाड़ा) से प्रारंभ हो गई । शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगे था। प्राचीन मन:कामेश्वर महादेव मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारादरी से श्रृंगार के बाद दूल्हा बने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न (स्वरूपों) को आरती के बाद दिव्य रथों पर विराजमान किया गया। 
ram barat begins in agra
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
सिर पर रत्न जड़ित मुकुट, सूर्य जैसे तेज और अधरों पर मनमोहक मुस्कान लिए चारों भाइयों के दर्शन को पूरा शहर उमड़ रहा है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों और आसपास के प्रदेशों से आए लोग राम बरात में शामिल होकर स्वयं धन्य मान रहे हैं। परंपरागत शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई और आरती उतारने वालों की भीड़ है।  
ram barat begins in agra
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि श्रीराम की बरात शाम करीब छह बजे से प्रारंभ हो गई। बरात में सबसे आगे रघुवंश की ध्वज पताका लिए घुड़सवार चल रहे हैं, उनके पीछे ऊंटों पर नक्कारे बजाते हुए वादक चल रहे हैं। इसके पीछे विघ्न विनाशक श्रीगणेश की सवारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram barat begins in agra
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
वहीं इनके पीछे और धार्मिक और सामाजिक संदेश देती हुईं करीब 130  झांकियों की लंबी कतार है। साथ ही करतब दिखाते हुए अखाड़ेबाज और शहर एक दर्जन बैंड अपनी स्वर लहरियां बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
ram barat begins in agra
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
राम बरात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक जगन प्रसाद गर्ग, महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल भी साथ हैं।  मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि श्री राम बरात रविवार सुबह करीब नौ बजे जनकपुरी (आवास विकास कालोनी) में अग्रसेन वाटिका पर पहुंचेगी। देखें राम बरात का रूट ...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed