फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, बहनों ने भाइयों को राखी बांध दिया 'रक्षा कवच', लिया ये वचन

Mon, 27 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan celebration in braj
भाइयों को हेलमेट भेंट करतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रज में राखी के पर्व पर अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षा कवच के रूप में हेलमेट भेंट किया। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा के साथ साथ बाइक, स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनने का वचन दिया।

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, बहनों ने भाइयों को राखी बांध दिया 'रक्षा कवच', लिया ये वचन

raksha bandhan celebration in braj
raksha bandhan 2018 - फोटो : अमर उजाला
एटा-कासगंज में अमर उजाला के राखी संग हेलमेट अभियान का असर रक्षाबंधन पर साफ नजर आया। हाथों में राखी के साथ सलामती और रक्षा का वचन मांगा, तो सिर पर हेलमेट लगाकर सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया। बहनों ने भाइयों को राखी के साथ हेलमेट का तोहफा दिया। इस दौरान भाई ने बहन से वचन निभाने का वादा किया।  

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, बहनों ने भाइयों को राखी बांध दिया 'रक्षा कवच', लिया ये वचन

raksha bandhan celebration in braj
raksha bandhan 2018 - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज और मैनपुरी में भी अमर उजाला की मुहिम का असर दिखा। अमर उजाला के हेलमेट अभियान से जुड़ते हुए बहनों ने भाइयों को हेलमेट गिफ्ट किए और तिलक करते समय वचन लिया कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएंगे। इसके बाद उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने इस खास मौके पर भाइयों के साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, बहनों ने भाइयों को राखी बांध दिया 'रक्षा कवच', लिया ये वचन

raksha bandhan celebration in braj
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में ऐसा पहले बार हुआ है, जब रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को राखी पर उसकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किए हैं। साथ ही बहनों ने भाइयों से इसके इस्तेमाल करने का वचन लिया। आयुषि मिश्रा ने अपने भाई अमन मिश्रा को राखी बांधी। उन्होंने गिफ्ट के रूप में भाई को हेलमेट भी दिया। कृत्या ने बताया कि वो अमर उजाला के अभियान से प्रभावित हुई और भाई के लिए हेलमेट खरीदा। इसी तरह करहल रोड निवासी गौरी ने भी अपने भाई आशीष को हेलमेट गिफ्ट किया और उसे लगाने का वचन भी लिया। 
विज्ञापन

रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, बहनों ने भाइयों को राखी बांध दिया 'रक्षा कवच', लिया ये वचन

raksha bandhan celebration in braj
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला

हर त्योहार की तरह रक्षाबंधन पर भी सोशल मीडिया का क्रेज नजर आया। भाई बहनों ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर त्योहार की बधाइयां दीं। इसके साथ ही फेसबुक पर राखी बंधवाने के दौरान की तस्वीरें भी खूब साझा की गईं। वहीं त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। शहरों में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed