फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: रात में बरसे 'राहत' के बादल, जानिए कैसी रहेगी आने वाले दिनों में आगरा में बारिश

Sun, 18 Jul 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Rain In Agra At Midnight Know Weather Forecast For Two Days
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिनभर सूरज की तपिश के बाद रात में बादलों ने राहत की बूंद बरसाईं। हालांकि कुछ देर बाद बादल उड़ गए। करीब 1.8 मिमी बारिश हुई। शनिवार को आगरा प्रदेश में तीसरा  सबसे गर्म शहर रहा। सूबे में सबसे गर्म शहर झांसी रहा। आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक तेज धूप और गर्मी बनी रही। लेकिन उसके बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। लू के थपेड़ों की जगह हवा में तपिश कम हुई। शाम छह बजे सिकंदरा चौराहे पर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में शाम को कमी आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलोंकी लुकाछिपी बनी रहेगी। बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार की सुबह बादलों के साथ हुई। हवा चलने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन लोग बारिश का इंतजार कर रहे है।

Rain In Agra At Midnight Know Weather Forecast For Two Days
दिल्ली में गर्मी ने दी दशतक - फोटो : amar ujala
आगरा, इटावा, नोएडा, गाजियाबाद और ललितपुर शहरों में सामान्य से 82 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है, जबकि रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर में सामान्य से 130 फीसदी तक ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। केवल जैसलमेर नहीं, बल्कि राजस्थान के कई शहरों में सामान्य से ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है और आगरा बारिश के लिए तरस रहा है। आगरा से रूठे मानसूनी बादलों के कारण फसलें सूखने के कगार पर हैं। 
 
Rain In Agra At Midnight Know Weather Forecast For Two Days
आगरा: बारिश में सड़क पर भागता बालक - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में रेत के टीलों वाले शहरों में मानसून मेहरबान रहा है। बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर जैसे शहरों में ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि आगरा, इटावा नोएडा जैसे शहरों में मानसून की तय तारीख से अब तक बेहद कम बारिश हुई। 17 जुलाई तक जितनी बारिश हो जानी चाहिए थी, उतनी बारिश छोड़िए, 82 फीसदी तक की कमी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain In Agra At Midnight Know Weather Forecast For Two Days
पेड़ की छांव के नीचे खड़े वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और उमस ने ट्रैफिक की चाल बदल दी है। चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट के लाल होने पर वह पेड़ों की छांव तलाश रहे हैँ। महज दो से तीन मिनट के रेड लाइट सिग्नल के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। हरीपर्वत चौराहे पर सेंट जोंस से आते समय चौराहे पर लगे पेड़ की छांव में दो पहिया रुकते हैं तो इसी लेन पर पैदल पार पुल के नीचे छांव मिलने पर वाहन रोकते हैं। इसी चौराहे पर संजय प्लेस की ओर यूथ हॉस्टल मोड़ पर लगे पेड़ों के नीचे दो पहिया वाहन चालक रेड लाइट पर रुकते हैं। जेब्रा कॉसिंग पर तेज धूप होने के कारण 100 मीटर पहले ही वह वाहन रोक ते हैं और हरी लाइट होने पर निकलते हैं।
 
विज्ञापन
Rain In Agra At Midnight Know Weather Forecast For Two Days
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
शहर                       अधिकतम                      न्यूनतम
झांसी                          41.3                           30.1
बांदा                           41.2                           29.9
आगरा                        40.3                            30

फिरोजाबाद: दावत खाने गए बालक का शव तालाब में मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed