फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on 11 factories making petha by burning coal in furnaces three sealed in Agra

Agra: भट्ठियों में कोयला जलाकर पेठा बनाने वाली 11 फैक्टरियों पर छापे, तीन को किया गया सील

Wed, 02 Nov 2022 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 07:17 PM IST
सार

त्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगरिया रामकरन और नगला बेहड़, डौकी में संचालित पेठा फैक्टरियों पर कार्रवाई की है। इन फैक्टरियों में 26 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Raid on 11 factories making petha by burning coal in furnaces three sealed in Agra
भट्ठियों में जलता मिला कोयला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोयले और लकड़ी के साथ लेदर की कतरनें भट्ठियों में जलाकर पेठा बना रहीं 11 फैक्टरियों पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), जिला प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। सभी फैक्टरियों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उलट कोयले से भट्ठियों को जलाया जा रहा था। संयुक्त टीम ने 11 पेठा इकाइयों के परिसरों में बनी 26 भट्ठियों को ध्वस्त करा दिया, जबकि तीन इकाइयों को सील कर दिया। छापे की जानकारी मिलते ही तीन इकाइयों के प्रतिनिधि परिसर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

यहां चल रही थीं फैक्टरियां 

डौकी क्षेत्र के पास नगरिया रामकरन और नगला बेहड़ में पेठा इकाइयों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। नगरिया रामकरन में चोरी छिपे कोयले से भट्ठियां जला रहीं आठ इकाइयों को रंगेहाथों पकड़ा गया, जबकि तीन इकाइयां नगला बेहड़ में मिलीं। नगरिया रामकरन में छापे की सूचना पर तीन इकाई संचालक कप्तान सिंह, रामदास और राधेलाल फरार हो गए। इस पर तीनों पेठा इकाइयों को सील कर दिया गया, जबकि बाकी परिसरों की 26 भट्ठियों को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई

 
जगह   पेठा इकाई  भट्ठियां
नगरिया रामकरन देवीराम  4
नगरिया रामकरन  जितेंद्र सिंह 4
नगरिया रामकरन वीरी सिंह  2
नगरिया रामकरन कप्तान सिंह  1
नगरिया रामकरन रामदास  2
नगरिया रामकरन संजय 2
नगरिया रामकरन विष्णु 2
नगरिया रामकरन राधेलाल   2
नगला बेहड़ श्रीकृष्ण 4
नगला बेहड़  हरी सिंह 4
नगला बेहड़ सोबरन सिंह 4
 

अभियान जारी रहेगा 

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक टीटीजेड में कोयले, लकड़ी को जलाना प्रतिबंधित है, इसलिए अगर कोई भी इकाई कोयला, लकड़ी या लेदर कतरन को जला रही है तो उसे सील करने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। यह अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed