{"_id":"5d7145958ebc3e014860274f","slug":"radhaashtami-2019-barsana-devotees-celebration-at-birth-on-radha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधा अष्टमीः बृषभान नंदनी के जन्म पर झूम उठा बरसाना, देखें मनमोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा अष्टमीः बृषभान नंदनी के जन्म पर झूम उठा बरसाना, देखें मनमोहक तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बृषभान नंदनी के जन्म पर झूम उठा बरसाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधे राधे बरसाने वाली राधे के जय उद्घोषों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। श्रद्धालु अपनी आराध्य के जन्म के दर्शनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रीकृष्ण की आल्हादिनी कृपाशक्ति लाडली राधिका के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीधाम बरसाना में आस्था, उल्लास और भक्ति की त्रिवेणी ऐसी बही कि संसार का सौंदर्य यहां सिमट आया।
2 of 5
लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन को पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी रोशनियों से समूचा कस्बा जगमग हो उठा। भोर से ठीक पहले जब लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन शुरू हुए तो राधे-राधे के जय घोष के साथ सबके कदम मंदिर की ओर बढ़ चले।
3 of 5
बरसाना स्थित माता कीर्ति का मंदिर रोशनी से नहाता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
लाडली राधिका के जन्मोत्सव के मौके पर बरसाना नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया। देर रात तक भक्तों का बरसाना में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हर कोई जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचा। रात्रि करीब दो बजे गोस्वामी समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया और लाडली जी के अवतरित होने से पूर्व उनकी जन्म की बधाई गाई। यह बधाई गायन जन्म तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधारानी के विग्रह का पंचामृत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
देर रात को करीब दो बजे सेवायत मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर गए और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बृषभान नंदनी के मूल शांत किए। मूल शांति के लिए 27 कुओं का जल, 27 पेड़ों की पत्ती, 27 तरह के मेवा, 27 फल, सोने चांदी के मूल मूलनी और तेल से भरा कांसे का छाया पात्र का प्रयोग किया उसके बाद हवन किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
radha ashtami
- फोटो : अमर उजाला
मूल शांति और हवन का कार्यक्रम भोर में करीब 4 बजे तक चला। प्रात करीब पौने पांच बजे लाड़ली जी के विग्रह को मंदिर के जगमोहन में अभिषेक के लिए लाया गया। मंदिर के सेवायतों द्वारा दूध, शहद, घोघृत, बुरा, गुलाबजल, केसर आदि का पंचामृत बना कर अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर में घंटा-घड़ियाल वाद्ययंत्र गुंजायमान हो रहे थे। हर कोई अभिषेक के दर्शनों को लालायित दिखा। सेवायत गोस्वामी रासबिहारी गोस्वामी, संजय गोस्वामी ने अभिषेक कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।