फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: ओलावृष्टि होते ही भागे बराती, घोड़ी पर अकेले रह गए 'दूल्हे राजा', जानें फिर क्या हुआ...

Thu, 05 May 2022 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
procession ran away Leaving groom as soon as hailstorm happened in mathura
बिगड़े मौसम में फंसा दूल्हा घोड़ी से उतर नहीं पाया - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के कई गांवों एवं कस्बों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। राया, सुरीर, नौहझील क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन इसे शादी समारोह में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राया में तो ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रेतिया बाजार में धुड़चढ़ी के दौरान अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से बरातियों के पैर उखड़ गए। ओलावृष्टि के चलते बरातियों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन इस दौरान वे 'दूल्हे राजा' को भूल गए। बिगड़े मौसम में फंसा दूल्हा न तो घोड़ी से उतर पाया, नाहीं उसे किसी सुरक्षित स्थान की ओर ले जा पाया। कुछ देर बाद जब मौसम के तेवर ढ़ीले हुए तो लोगों को दूल्हे की याद आई, जिसके बाद दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर ले गए। 

procession ran away Leaving groom as soon as hailstorm happened in mathura
ओलावृष्टि के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
राया के रेतिया बाजार में धुड़चढ़ी के दौरान अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से कार्यक्रम में शामिल लोग इधर-उधर बचने के लिए भाग गए। दूल्हे राजा घोड़ी पर अकेले ही रह गए, बाद में कार्यक्रम में शामिल लोग छाता लगाकर दूल्हे को सुरक्षित स्थान पर ले गए। 
 
procession ran away Leaving groom as soon as hailstorm happened in mathura
जमीन पर बिखरे पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
राया में दोपहर को तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान सड़कों पर जलभराव हो गया। अचानक आई आंधी के बाद तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। ओलो से सड़कें और छतें सफेद चादर की तरह हो गईं। लगभग 15 मिनट तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही। अचानक आई तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
procession ran away Leaving groom as soon as hailstorm happened in mathura
खेतों में फसल हो गई बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

वहीं नौहझील कस्बा में बुधवार को दोपहर 2:15 बजे हल्की आंधी और ओलो के साथ बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। टैंटीगांव व सुरीर क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले पड़े। कई लोगों के टिनशेड आंधी में उड़ गए। लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
procession ran away Leaving groom as soon as hailstorm happened in mathura
ईंट पथाई के फड़ों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

सुरीर व नौहझील क्षेत्र में हुई तेज बारिश से ईंट-भट्ठों पर ईंट पथाई के फड़ों में पानी भर गया। इससे फड़ों में सूख रही कच्ची ईंटें गल गईं। भट्ठा स्वामियों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बुधवार को अचानक आई तेज आंधी व बारिश के चलते कच्ची ईंटें गल गईं। पथाई फड़ों में बारिश का पानी भर गया। जिला ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री भानुप्रकाश वार्ष्णेय का कहना है कि मात्र चार माह भट्ठे चलने हैं। आज हुई बारिश से भट्ठा स्वामियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed