{"_id":"6273a07c24a3fa23bb74e9ab","slug":"up-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-agra-visit-know-agra-metro-progress-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम को मिली आगरा मेट्रो की रिपोर्ट: 2023 में होगा 3 मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम को मिली आगरा मेट्रो की रिपोर्ट: 2023 में होगा 3 मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का पहला दिन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डिप्टी सीएम ने किया मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में दो दिन के दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को दोपहर 12.30 बजे फतेहाबाद रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। दोनों मेट्रो रूट के बारे में जानकारी ली। फिर गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए। प्रगति के बारे में पूछा तो मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने डिप्टी सीएम को बताया कि तीन एलिवेटेड स्टेशन का 80 प्रतिशत सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। सितंबर 2022 तक तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। 2023 में इनका उद्घाटन हो सकता है। 1 जुलाई 2024 तक आगरा में मेट्रो का ट्रायल का लक्ष्य है। सीएम के साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी निरीक्षण के समय मौजूद रहे। बता दें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक दो दिन शहर में रहेंगे। विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी।
2 of 5
डिप्टी सीएम ने बच्चियों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड से डिप्टी सीएम बरौली अहीर ब्लॉक के धमेटा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कक्ष में बैठे मिले बच्चों से उन्होंने पूछा कि हाथ उठाकर बताओ आज पहली बार कौन-कौन आया है? उनको चॉकलेट दूंगा। किसी बच्चे ने हाथ नहीं उठाया, तो डिप्टी सीएम हंस पड़े और बोले अब तो सबको चॉकलेट मिलनी चाहिए। फिर उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र संचालिका से बच्चों को मिलने वाले खाने के बारे में पूछा। उन्हें बताया कि दलिया बांटा जाता है। यहां डिप्टी सीएम ने 3 गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म निभाई। उपहार व फल आदि दिए। यहीं एक साल की बविता और गरिमा दो कन्याओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया।
3 of 5
डिप्टी सीए ने धमोटा गांव में ही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी केंद्र के बाद धमोटा गांव में ही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, यहां डिप्टी सीएम शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों से कब आते हो, कब छुट्टी होती है के बारे में पूछा। शिक्षक से उपस्थिति रजिस्टर मांगा। अनुपस्थित बच्चों के बारे में पूछा। उपस्थिति बढ़ाने को कहा। इसके बाद डिप्टी सीएम ने बच्चों के बस्तों को खोलकर उनमें किताब कॉपी अन्य पाठक सामग्री देखी। यहां उन्होंने छात्राओं से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिप्टी सीएम ने गाय को केले व हरा चारा खिलाया
- फोटो : अमर उजाला
धमोटा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोलारा कला पहुंचे यहां गौशाला में उन्होंने गाय की पूजा की। मंत्र उच्चारण हुए। एक गाय को केले व हरा चारा खिलाया। तभी समर्थकों ने गौ माता के जयकारे लगाए। आवाज से गाय विदक गईं। डिप्टी सीएम को पीछे हटना पड़ा। फिर उन्होंने गौशाला इंचार्ज से गोवंश के लिए पानी, हरा चारा भूसा उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। गोशाला में पशुओं के लिए नादों में भूसे के साथ आज चोकर मिली हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
खेरिया हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत करतीं विधायक पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ विधायक छोटे लाल वर्मा मौजूद रहे। इससे पहले सुबह आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक पक्षालिका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू बघेल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह आदि ने किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।