मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग के बाद टेलीक्रॉस कंट्री फ्लाइट्स का टू सीटर एयरक्राफ्ट उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार अलीगढ़ से आए इंजीनियर विमान के पंखे और उसके कलपुर्जे खोल कर शुक्रवार की सुबह चार बजे कंटेनर में लाद कर अलीगढ़ ले गए। बता दें कि गुरुवार दोपहर को अलीगढ़ की धनीपुर मंडी से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट को यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर कैप्टन जागृत सिंह और ट्रेनी आदित्य घोष सुरक्षित बच गए। विमान की लैंडिंग के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। विमान को एक्सप्रेसवे पर देखकर ग्रामीण दंग रह गए थे ।
आपात लैंडिंग का मामला: उड़ान नहीं भर सका विमान, कंटेनर में लादकर ले गए इंजीनियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन