फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: दिन में जिसने खिलाया था खाना, रात में कर दी उसकी हत्या, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Mon, 12 Sep 2022 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Prasad Shopkeeper Killed While Sleeping With Screwdriver in agra crime news
Agra Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में कैलाश मंदिर के बाहर शनिवार रात तीन बजे प्रसाद विक्रेता महंत सौमेश गिरि (60) की हत्या कर दी गई। वह घर के अंदर ही दुकान में चारपाई पर सो रहे थे। शटर उठाकर चोरी के इरादे से घुसे युवक ने विक्रेता के विरोध पर पेचकस से माथे, आंख और सीने पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। चीखपुकार सुनकर लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, उसकी पिटाई की। उसे काबू करने के लिए बांध दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अस्पताल में सौमेश गिरि की मौत हो गई। 


सौमेश गिरि की घर के बाहर ही प्रसाद की दुकान है। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि सौमेश उनके परिवार के थे। मंदिर में दोपहर में युवक अरुण आया था। वह मंदिर में ताले तोड़ने का प्रयास कर रहा था। उसने अपना मोबाइल भी यमुना में फेंक दिया। उसे समझाकर शांत कर दिया था। उसे मंदिर के बाहर बैठा दिया। सौमेश ने युवक पर दया दिखाई, रात आठ बजे उसे खाना खिला दिया। वह दुकान के बाहर ही सो गया।
Prasad Shopkeeper Killed While Sleeping With Screwdriver in agra crime news
कैलाश मंदिर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सौमेश शटर डालकर दुकान के अंदर चारपाई पर सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग अंदर थे। बेटे पवन ने बताया कि रात में पिता के चीखने की आवाज सुनकर सभी जाग गए। बाहर आए तो युवक उन पर पेचकस से प्रहार कर रहा था। इस पर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागने लगा। गांव के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। लहूलुहान पिता को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
Prasad Shopkeeper Killed While Sleeping With Screwdriver in agra crime news
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जिसने खिलाया खाना, उसी की कर दी हत्या

गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से आया था। मंदिर से उसे भगा दिया गया था। सौमेश ने उस पर दया की और रात को खाना खिला दिया, लेकिन आरोपी मौके इंतजार में वही बैठा रहा। लोग उसके इरादे को भांप नहीं सके। रात में मौका लगते ही वह चोरी करने घुसा और सौमेश के रोकने पर पेचकस से उसी की हत्या कर दी। हत्या से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सौमेश के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी गोमती 12वीं और छोटा बेटा धर्मेश भी पढ़ता है। बंटी और पवन काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prasad Shopkeeper Killed While Sleeping With Screwdriver in agra crime news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि आरोपी बाबू नगर, खंदारी निवासी अरुण कुमार है। वह दो दिन से मंदिर के आसपास ही घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह मजदूरी करता था। वह आए दिन किसी न किसी से झगड़ा कर लेता था। परिवार के लोग उससे दूरी बनाकर रखते हैं। कैलाश गांव में चोरी के इरादे से आया था। 
विज्ञापन
Prasad Shopkeeper Killed While Sleeping With Screwdriver in agra crime news
आरोपी का फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि उसने सौमेश को रुपये रखते हुए देख लिया था। ताले तोड़ने के लिए पेचकस लेकर आया था। शटर का ताला नहीं लगा था तो वह शटर खोलकर घुस गया था। सौमेश के जागने पर पेचकस से हमला कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed